Vastu Tips: इस वास्तुदोष के कारण अकसर बीमार रहती हैं महिलाएं, आज ही हो जायें सतर्क, वरना...

Vastu Tips: इस वास्तुदोष के कारण अकसर बीमार रहती हैं महिलाएं, आज ही हो जायें सतर्क, वरना...
X
Vastu Tips: खानपान और रहन-सहन के मामले में सावधान होने के बावजूद भी महिलाएं बीमार हो जाती हैं। शास्त्रों के मुताबिक महिलाएं के इस तरह बीमार रहने की वजह वास्तु दोष होता है। आजकल मॉर्डन मकान की चाहत में लोगों ने वास्तु शास्त्र द्वारा बतायी गई बातों को भूला दिया है।

Vastu Tips: खानपान और रहन-सहन के मामले में सावधान होने के बावजूद भी कुछ महिलाएं अकसर बीमार हो जाती हैं। शास्त्रों के मुताबिक महिलाएं के इस तरह बीमार रहने की वजह वास्तु दोष होता है। आजकल मॉर्डन मकान की चाहत में लोगों ने वास्तु शास्त्र द्वारा बतायी गई बातों को भूला दिया है। चाहें महिला हो या पुरुष। उन्हें कई प्रकार की बीमारी में वास्तुदोष ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के लिए जिम्मेदार भी यहीं होते हैं। तो आइए जानते हैं महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने वाले वास्तु दोष के बारे में...

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti : कोई भी औरत आपकी दिवानी हो जाएगी, बस कर लें ये काम

दक्षिण दिशा में अपना सिर रखकर सोने वाली महिलाओं का स्वास्थ्य सदा ढीला रहता है। अगर किसी कारण वश आप सुस्ती या बीमार महसूस कर रही हैं तो घर की उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में जाकर बैठ जाएं। क्योंकि ये दिशाएं सूर्य की दिशाएं मानी जाती हैं। जोकि आपको पूरी तरह से ऊर्जा से भर देती हैं।

आप अपना टॉयलेट उत्तर-पूर्व दिशा में बनवाने से परहेज करें। इस दिशा में बाथरुम या शौचालय बनवाने से घर में बीमारी वाला माहौल बन जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर घर की महिलाओं पर पड़ता है।

घर के बीचों बीच किसी भी तरह का भारी सामान ना रखें। जहां तक हो सके घर की इस दिशा को खाली रहने दें। अगर जरुरत लगे तो एक सुन्दर सा पौधा आदि आप इस स्थान पर रख दें।

घर के रंग भी काफी हद तक औरतों के स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं। घर को बीमारियों से दूर रखने के लिए रात को अंधेरा करके ना सोएं। रात के वक्त बरामदे में हल्के नीले रंग का बल्ब लगाकर रखने से घर के लोगों का स्वास्थ्य सदा उत्तम बना रहता है। वहीं नीला रंग मन को शांति देता है।

घर के दक्षिण-पश्चिमी भाग में किसी भी प्रकार का पत्थर से बना पानी का टैंक, बोरबेल या सेफ्टीटैंक उस घर में रहने वाली महिला सदस्य के लिए अशुभ माना जाता है। इस दिशा में पानी से जुड़ी कोई भी चीज रखने से घर की महिलाओं का स्वास्थ्य सदैव ढीला रहता है।

घर की दक्षिण दिशा में बरामदे का होना घर की स्त्रियों को सदा रोगी बनाकर रखता है। इस वजह से कमाया हुआ धन दवाईयों में खत्म हो जाता है और परिवार को आर्थिक कष्ट में डाल सकता है।

Dsclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story