Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं केले का पेड़, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें, तो घर से लेकर बाहर तक हर छोटी से छोटी वस्तु रखने के कुछ न कुछ नियम बताए गए हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे के बारे में भी बताया गया है। पेड़-पौधे घर में किस दिशा में लगाने चाहिए। सनातन धर्म में केले के पेड़ को भी बहुत ही शुभ माना गया है। आइये जानते हैं कि घर की किस दिशा में केले का पेड़ लगाना शुभ माना गया है।
किस दिशा में लगाएं केले का पेड़
वास्तु शास्त्र की मानें, तो उत्तर दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए, अगर आप उत्तर की दिशा में केले के पेड़ लगाने की योजना बना रहे हैं, तो ये आपके लिए बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
केले के पेड़ लगाते समय इस बातों का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी पूरब या दक्षिण दिशा की आग्नेय कोण में केले के पेड़ को नहीं लगाना चाहिए। साथ ही वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि पश्चिम दिशा में भी केले के पेड़ नहीं लगाने चाहिए। इसके अलावा, कभी भी घर के मुख्य द्वार के सामने केले का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा क्लेश बना रहता है।
ये भी पढ़ें... मां लक्ष्मी को पसंद है ये चीजें, घर में रखने से होगी धन की वर्षा
केले के पेड़ का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु, गुरुदेव बृहस्पति के साथ मां लक्ष्मी का भी वास होता है। इसलिए केले का प्रयोग धार्मिक कार्य में विशेष रूप से किया जाता है। वहीं, गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का एक अलग ही महत्व बताया गया है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS