Vastu Tips: घर के दरवाजे पर लगाए ये पौधे, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

Vastu Tips: सनातन धर्म में वास्तु टिप्स के कई महत्व बताए गए हैं। इस वास्तु टिप्स को फॉलो कर आप अपने घर की स्थिति को सुधार सकते हैं। इसके अलावा आप आर्थिक तंगी से भी निजात पा सकते हैं। इससे घर-परिवार में शांति और सुख-समृद्धि बनी रहेगी। घर में क्लेश नहीं होगा। घर में कुछ वस्तुएं सही दिशा में लगाने से या फिर रखने से शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है और बिगड़े हुए काम भी बनते हैं। दरअसल घर में पौधे को रखने का भी उचित स्थान बताया गया है। इस पौधे को सही स्थान पर लगाने से घर में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और मन को शांति मिलती है। ऐसा नहीं करने पर जीवन में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए, जानते हैं कि दरवाजे पर कौन सी पौधा लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
वास्तु शास्त्र में पौधे के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है। इसमें से एक शमी का पौधा भी शामिल है। हिन्दू धर्म में शमी के पौधे का काफी महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शंकर को शमी का पौधा बहुत ही प्रिय है। ऐसी माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस पौधे को लगाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार घर के दरवाजे पर मनी प्लांट लगाना भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मनीप्लांट पर मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे लगाने से मां लक्ष्मी घर में आती है और आर्थिक तंगी की समस्या से मुक्ति मिलती है। इस पौधे को लगाते समय ये भी ध्यान दें कि इसकी शाखाएं जमीन पर न गिरे।
ये भी पढ़ें: घर में न बनाएं इन दिनों रोटियां, वरना छिन जाएंगी खुशियां
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, घर में केले का पौधा लगाना भी शुभ संकेत देता है। ऐसा करने से विष्णु भगवान के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही अगर आप घर में गुरुवार के दिन पूजा करते हैं तो केले के पौधे की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS