Vastu Tips : वास्तु के ये टिप्स करेंगे आपकी परेशानियों को दूर, ऐसे करें प्रयोग

Vastu Tips : वास्तु के ये टिप्स करेंगे आपकी परेशानियों को दूर, ऐसे करें प्रयोग
X
Vastu Tips : वास्तु शास्त्र एक ऐसा धर्मशास्त्र और पौराणिक ग्रंथ है, जिसमें जीवन को सुखमय बनाने के अनेक उपायों और टोने-टोटकों आदि के बारे में वर्णन मिलता है। पौराणिक काल से ही हिन्दू सनातन धर्म के लोग वास्तु के उपायों और टोने-टोटकों आदि का पालन करते रहे हैं।

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र एक ऐसा धर्मशास्त्र और पौराणिक ग्रंथ है, जिसमें जीवन को सुखमय बनाने के अनेक उपायों और टोने-टोटकों आदि के बारे में वर्णन मिलता है। पौराणिक काल से ही हिन्दू सनातन धर्म के लोग वास्तु के उपायों और टोने-टोटकों आदि का पालन करते रहे हैं। ऐसा करने से ना केवल जीवन सुखमय होता है। बल्कि मनुष्य दीर्घायु और स्वस्थ रहता है और खुशहाल जीवन जीता है। उसके जीवन में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आती है। वहीं अगर आप भी सुखी और खुशहाल जीवन के साथ ही जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो वास्तु के उपायों को अपनाकर इन्हें दूर सकते हैं।

दक्षिण की ओर रखें सिराहना

वास्तु के अनुसार, आप दक्षिण दिशा की ओर अपने बेड, पलंग या चारपाई का सिराहना करके ही सोएं। ऐसा करने से आप दीर्घजीवी और सेहतमंद हो सकते हैं। साथ ही आप और के पारिवारिक लोगों के बीच प्रेम बढ़ता है।

बेडरूम में दंपति अपनी तस्वीर रखें

अगर आप अपने जीवनसाथी के संग सुखद वैवाहिक जीवन जीना चाहते हैं तो आप अपने बेडरूम में अपने जीवनसाथी के साथ अपनी तस्वीर जरुर रखें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक संबंधों को बल मिलता है और आप सुखी दांपत्य जीवन का आनंद लेते हैं।

बेडरूम में कपूर जलाएं

बेडरूम में कपूर जलाने से कई प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं। साथ ही ऐसा करने से आपको बुरे सपने नहीं आते हैं। वहीं बेडरूम में कपूर जलाने से पितृदोष भी समाप्त हो जाते हैं और पितृदोष के कारण होने वाले नुकसान नहीं होते हैं।

बीमार व्यक्ति को खिलाएं ये चीज

अगर आपके घर में कोई भी व्यक्ति लंबे समय से बीमार है और उसे स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पा रहा है तो आप ऐसे रोगी को शहद, चंदन और गंगाजल मिलाकर चटा सकते हैं। ज्योतिष मान्यता है कि, ऐसा करने से बीमार व्यक्ति को उपचार से लाभ मिलने लगता है।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story