Vastu Tips: गलती से भी न रखें घर की इन दिशाओं में दवाईयां, वरना कभी नहीं मिलेगा बीमारियों से छुटकारा!

Vastu Tips: गलती से भी न रखें घर की इन दिशाओं में दवाईयां, वरना कभी नहीं मिलेगा बीमारियों से छुटकारा!
X
Worst Directions for Keeping Medicines: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कोई गलत दिशा में दवाईयां रखता है तो वो कभी बीमारियों से छुटकारा नहीं पा सकता है। आइए आपको उन दिशाओं के बारे में बताते हैं जहां गलती से भी दवा नहीं रखनी चाहिए...

बदलती और खराब जीवनशैली (Lifestyle) के कारण निरोगी काया अब कई रोगों का शिकार बनने लगी है। पहले के समय में जहां लोग स्वस्थ रहते थे। वहीं, अब सेहतमंद (Health Issues) लोगों की संख्याओं में कमी देखी जाती है। गलत खानपान, फैमिली हिस्ट्रि आदि कारणों से उम्र से पहले ही कई बीमारियां व्यक्ति को जकड़ने लगी हैं। हालांकि, कई तरह के इलाज या तरीकों को अपनाने के बाद भी आपका स्वास्थ नहीं हो पा रहे हैं। आप पर कोई दवा असर नहीं कर रही है तो इसका कारण वास्तु दोष (Causes of Vastu Dosh) भी हो सकता है।

जी हां, वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में ऐसी कई गलतियां बताई गई हैं जिससे वास्तु दोष (Vastu Tips in Hindi) हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को धन से लेकर अन्य तरह की समस्याएं भी सताने लगती हैं। इनमें से एक बीमार रहना या दवाओं पर ज्यादा खर्चा होना भी शामिल है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कोई गलत दिशा में दवाईयां (Worst Directions for Keeping Medicines) रखता है तो वो कभी बीमारियों से छुटकारा नहीं पा सकता है। आइए आपको उन दिशाओं के बारे में बताते हैं जहां गलती से भी दवा नहीं रखनी चाहिए...

भूलकर भी इन दिशाओं में न रखें दवाएं

  1. घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में गलती से भी दवाईयां नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी दवा खाने का सिलसिला खत्म नहीं हो पाता है। इसके अलावा व्यक्ति लंबे वक्त तक बीमार ही रहता है। घर में कोई न कोई सदस्य बीमारी या आर्थिक-शारीरिक समस्या से परेशान रहता है।
  2. वास्तु शास्त्र में उत्तर और पश्चिम दिशा में भी दवाओं का रखना मना किया गया है। इससे व्यक्ति गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है। इतना ही नहीं उसे कई तरह की समस्याओं को झेलना पड़ सकता है।

  3. बेड के पास या सिरहाने कभी भी दवाईयां नहीं रखनी चाहिए। इससे राहु-केतु दोष उत्पन्न होता है। जिससे व्यक्ति को बीमारियों के अलावा अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
  4. दवां रखने के लिए कभी भी कोई एक जगह न बनाएं। इससे कोई न कोई समस्या आपको घेर सकती है। वास्तु शास्त्र में फर्स्ट एड बॉक्स को घर में रखना भी ठीक नहीं माना जाता है। ऐसे में बीमारियों से कभी पीछा नहीं छुटाया जा सकता है।

    (Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करे।

Tags

Next Story