Car Vastu Tips: अपने वाहन में रात के समय रखें ये खास चीज और फिर देखें कमाल, हो जाएंगे मालामाल!

भागदौड़ भरी जिंदगी में घर में वाहन का होना जरूरी हो गया है। अगर घर में वाहन होता है तो रात-बे-रात जरूरत पड़ जाने पर ये बड़ा काम आता है। आज के समय में दो पहिया वाहन हो या चार पहिया घर में गाड़ी उपलब्ध होती ही है। हालांकि, खरीदना इतना भी आसान नहीं है और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए तो और भी ज्यादा मुश्किल का काम है। ऐसे कई लोग हैं जो एक गाड़ी खरीदने के लिए न जानें कब से सेविंग करते आते हैं तो कुछ लोन चुका रहे होते हैं।
ऐसा भी देखा गया है कि कुछ लोगों को नया वाहन खरीदने के बाद समस्याएं होनी शुरू हो जाती है। जिसके पीछे का कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। जिस पर हमारा ध्यान कभी रहता ही नहीं है। जी हां, आपकी गाड़ी भी वास्तुदोष की शिकार हो सकती है। जिससे जीवन में कई तरह की समस्याएं हो सकती है और धन हानि भी हो सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा उपाय लेकर आए हैं जिसे रात में करने पर आपके वाहन से नेगेटिविटी दूर होगी और आपको तरक्की मिल सकेगी।
रात में अपने वाहन में रखें ये चीज
वास्तु शास्त्र में कई चीजों के संबंध में जानकारी दी जा गई है। जिसका पालन करने पर व्यक्ति को कई तरह से लाभ हासिल हो सकते हैं। साथ ही इसमें वाहन से जुड़े कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है। इन्हीं मे से एक उपाय ये है रात के समय अपने वाहन में पहले अखबार या कोई साफ कपड़ा बिछा लें। उसके बाद इस पर थोड़ा सेंधा नमक डाल दें। अब अपने वाहन को लॉक कर चलें जाएं, ध्यान रहे कि इस दौरान कोई आपको टोके नहीं और इस उपाय को करने के बाद आपको पीछे मुड़कर भी नहीं देखना है।
अगली सुबह करें ये काम
रात में गाड़ी में सेंधा नमक का उपाय करने के बाद उसके अगली सुबह नमक को उठाकर किसी बहते जल में बाह दें। इस उपाय को करने से आपके गाड़ी में मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो सकेगा और जीवन में हो रही समस्याएं भी दूर हो सकेंगे।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS