Venus Transit 2020 Leo : 28 सितंबर को शुक्र का सिहं राशि में गोचर, जानिए कैसा रहेगा सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Venus Transit 2020 Leo : शुक्र का गोचर 28 सितंबर 2020 सोमवार को रात 1 बजकर 15 मिनट पर कर्क राशि से सिंह राशि में हो रहा है। जिसके बाद शुक्र 23 अक्टूबर 2020 को सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक इसी राशि में रहेगा।सिंह राशि शुक्र की शत्रु राशि मानी जाती है। जिसका असर कुछ राशियों के जातको पर नकारात्मक भी रहेगा। तो आइए जानते हैं शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के जातको पर पड़ने वाला प्रभाव।
शुक्र गोचर मेष राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2020 Effects On Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर पांचवें भाव में हो रहा है। पांचवें भाव से प्रेम और संतान का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तना आपके प्रेम संबंधों के लिए काफी अच्छा है। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी आप अपने प्रेमी के साथ इस समय में काफी रोमांटिक पल बीताएंगे। वहीं जो लोग काफी समय से संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे थे। उन्हें इस समय में संतान की प्राप्ति हो जाएगी।
शुक्र गोचर वृषभ राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2020 Effects On Taurus)
शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातको के लिए चौथे भाव में होने जा रहा है। चौथे भाव से सुख और माता का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए काफी शुभ है। शुक्र का परिवर्तन होने की वजह से आपके सुखों में वृद्धि होगी। यदि आप काफी समय से गाड़ी खरीदना चाहते थे तो आपकी यह इच्छा इस समय में पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही इस समय में आपको माता का पूर्ण सुख प्राप्त होगा और यदि आपके माता पिता की सेहत खराब थी तो उसमें भी सुधार होगा।
शुक्र गोचर मिथुन राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2020 Effects On Gemini)
शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए तीसरे भाव में हो रहा है। तीसरे भाव से पराक्रम और छोटे भाई बहनों का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके पराक्रम में तो वृद्धि होगी ही इसके साथ ही आपके भाग्य में भी वृद्धि होगी। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आपके सभी रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे। वहीं आपके छोटे भाई बहनों को भी इस समय में धनलाभ होने की संभावना बन रही है।
शुक्र गोचर कर्क राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2020 Effects On Cancer)
शुक्र का गोचर कर्क राशि के दूसरे भाव में हो रहा है। दूसरे भाव से धन और कुटूंब का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए काफी उत्तम रहेगा। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आपको धनलाभ के योग बनेंगे। इस समय में आपको अपने ससुराल वालों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको स्त्री पक्ष के द्वारा भी धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही यदि आपके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या चल रही थी तो वह भी इस समय में समाप्त हो जाएगी।
शुक्र गोचर सिंह राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2020 Effects On Leo)
शुक्र का गोचर सिंह राशि के दूसरे भाव में हो रहा है। दूसरे भाव से धन और कुटूंब का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए काफी उत्तम रहेगा। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आपको धनलाभ के योग बनेंगे। इस समय में आपको अपने ससुराल वालों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको स्त्री पक्ष के द्वारा भी धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही यदि आपके परिवार में किसी प्रकार की कोई समस्या चल रही थी तो वह भी इस समय में समाप्त हो जाएगी।
शुक्र गोचर कन्या राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2020 Effects On Virgo)
शुक्र का गोचर कन्या राशि के जातकों के बारहवें भाव में हो रहा है। शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपका खर्च अत्याधिक बढ़ सकता है। इस समय में आपको अपने ससुराल पक्ष पर भी खर्च करना पड़ सकता है। इस समय में आपके भाई बहन भी आपसे कुछ धन की मांग कर सकते हैं। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आपकी व्यर्थ की यात्राएं भी इस समय में हो सकती है। खान- पान पर भी इस समय में आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो आपका स्वास्थय भी खराब हो सकता है।
शुक्र गोचर तुला राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2020 Effects On Libra)
शुक्र का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में हो रहा है। ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए अत्यंत ही शुभ कहा जा सकता है। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। वहीं दूसरी और आपको आय के अन्य स्रोत भी प्राप्त होंगे। इस समय में आपको महिला वर्ग से लाभ होने के योग अधिक बन रहे हैं। इतना ही नहीं इस समय में आपके प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।
शुक्र गोचर वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2020 Effects On Scorpio)
शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दसवें भाव में हो रहा है। दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपको शुभ परिणाम देगा। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण नौकरी करने वाले लोगों को इस समय में अधिक लाभ की प्राप्ति होगी। जो लोग मीडिया या स्त्री वर्ग के कार्यों से जुड़े हुए हैं उनके लिए तो यह समय अत्यंत ही शुभ है। वहीं दूसरी और इस समय में आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि होगी।
शुक्र गोचर धनु राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2020 Effects On Sagittarius)
शुक्र का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए नवम भाव में हो रहा है।नवम भाव से भाग्य का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आपके भाग्य में वृद्धि होगी। इस समय में आपके सभी रूके हुआ काम पूरे हो जाएंगे। वहीं इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आप अपने काम को जल्दी से खत्म करने की कोशिश करेंगे।
शुक्र गोचर मकर राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2020 Effects On Capricorn)
शुक्र का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए अष्टम भाव में हो रहा है। अष्टम भाव से मृत्यु का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ नहीं कहा जा सकता। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण आप किसी बुरी आदत के शिकार हो सकते हैं। यदि आप किसी भी नशीली चीजों का सेवन करते हैं तो आपको आर्थिक और शारीरीक नुकसान हो सकता है। वहीं परिवार में भी इस किसी से विवाद हो सकता है। स्त्री पक्ष की और से विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है।
शुक्र गोचर कुंभ राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2020 Effects On Aquarius)
शुक्र का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव में हो रहा है। सातवें भाव से विवाह और व्यापार का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन होने के कारण आपके वैवाहिक सुख में शुभता आएगी। वहीं जिन लोगों के विवाह में समस्याएं आ रही थी उनके विवाह के योग बन रहे हैं। शुक्र का परिवर्तन व्यापारियों के लिए भी काफी शुभ है। इस राशि के जो लोग सौंदर्य प्रधान चीजों का व्यापार करते हैं उन्हें शुक्र के गोचर के कारण अधिक लाभ होगा।
शुक्र गोचर मीन राशि पर प्रभाव (Venus Transit 2020 Effects On Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर छठे भाव में हो रहा है। छठे भाव से रोग और शत्रु का विचार किया जाता है। शुक्र का राशि परिवर्तन होने की वजह से आपको इस समय में धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी और आपके खर्चों में अधिकता आएगी। शुक्र का परिवर्तन होने के कारण इस राशि की महिलाओं को अत्याधिक संभलकर चलने की जरूरत है। इस समय में इन्हें किसी से भी झगड़ा नहीं करना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS