Venus Transit 2020 Effects : शुक्र का सिंह राशि में गोचर, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय

Venus Transit 2020 Effects : शुक्र का सिंह राशि में गोचर, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशि के अनुसार करें ये उपाय
X
Venus Transit 2020 Effects : शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ ग्रह माना जाता है। लेकिन इसका राशि परिवर्तन शुभ और अशुभ दोनों तरह का होता है। लेकिन यदि आप कुछ उपाय अपनाते हैं तो आप शुक्र के अशुभ फल से बच सकते हैं तो चलिए जानते हैं शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के लिए उपाय।

Venus Transit 2020 Effects : शुक्र का गोचर 28 सितंबर 2020 को कर्क राशि से सिंह राशि में होने जा रहा है। शुक्र को एक स्त्री ग्रह औॅर विलास का कारक माना जाता है। इसके अलावा दांप्तय सुख के लिए भी शुक्र को ही कुंडली में देखा जाता है। शुक्र जब भी एक राशि से दूसरी राशि में जाता है तो इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव सभी राशियों पर पड़ते हैं। लेकिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो आपको इसके नकारात्मक परिणाम नहीं भुगतने पड़ते तो चलिए जानते हैं शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के लिए उपाय।


शुक्र गोचर मेष राशि के उपाय (Venus Transit Aries Sign Remedies)

शुक्र का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए पांचवे भाव में होने जा रहा है। इस समय में आपका प्रेम संबंध और भी अधिक गहरा हो सकता है। यदि आप पहले से किसी से प्यार करते हैं तो आपका उसके साथ रिश्ता और भी अधिक गहरा होगा। वहीं यदि आप सिंगल हैं तो आपको इस समय में कोई पार्टनर मिल सकता है। इसके अलावा आपकी इस समय में सभी इच्छाएं पूर्ण हो सकती है। यदि आप शुक्र के और भी अच्छे फल प्राप्त करना चाहते हैं तो उपाय के रूप में भगवान शिव को चावल अर्पित करें और किसी भी स्त्री का अपमान बिल्कुल भी न करें।


शुक्र गोचर वृषभ राशि के उपाय (Venus Transit Taurus Sign Remedies)

शुक्र का गोचर आपके चौथे भाव में होने जा रहा है। इस समय में आपके परिवारिक सुख बढ़ सकते हैं। इसके अलावा इस समय में आप अगर वाहन खरीदना चाहते हैं तो आप इस समय में वाहन भी खरीद सकते हैं। इस समय में आपके माता की सेहत भी अच्छी रहेगी और आपका मान- सम्मान भी बढ़ेगा। शुक्र के और भी अच्छे फल प्राप्त करने के लिए उपाय के रूप में आप भगवान शिव को इत्र अर्पित करके उनका पूजन करें।


शुक्र गोचर मिथुन राशि के उपाय (Venus Transit Gemini Sign Remedies)

शुक्र का गोचर आपके तीसरे भाव में होने जा रहा है। शुक्र के गोचर के कारण आपका पराक्रम इस समय अत्याधिक बढ़ा रहेगा। लेकिन आपको अपने इस पराक्रम का सकारात्मक रूप से प्रयोग करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इस समय में आपका भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। जिसकी वजह आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। शुक्र के और भी अच्छे फल प्राप्त करने के लिए आपको इस समय उपाय के रूप में मां दुर्गा को खीर का भोग लगाना चाहिए।


शुक्र गोचर कर्क राशि के उपाय (Venus Transit Cancer Sign Remedies)

शुक्र का गोचर कर्क राशि के दूसरे भाव में होने जा रहा है। इस समय में आपके धन में वृद्धि होगी और आपके परिवार के में सुख और शांति का वास होगा। लेकिन इस समय में आपको किसी अनजाने भय भी सताएगा। जिसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए उपाय के रूप में आपको कुंवारी कन्याओं को माखन और मिश्री का दान करना चाहिए।


शुक्र गोचर सिंह राशि के उपाय (Venus Transit Leo Sign Remedies)

शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है। जिसके कारण आपकी सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस समय में आपको मौसमी बिमारियां अत्याधिक हो सकती है। इसलिए आपको स्वास्थय की और विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा आपका अपनी पत्नी के साथ भी झगड़ा हो सकता है। इसलिए शुक्र के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए उपाय के तौर पर आपको किसी देवी के मंदिर में बताशों का दान अवश्य करना चाहिए।


शुक्र गोचर कन्या राशि के उपाय (Venus Transit Virgo Sign Remedies)

शुक्र का गोचर आपके बारहवें भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपके खर्च अधिक बढ़ सकते हैं और यह खर्च आप अपने दिखावे पर करेंगे। यदि आप विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इस समय में आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन इस समय में आपको अपने शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। विशेषकर किसी स्त्री से जिसकी आपसे शत्रुता हो। यदि आप शुक्र के गोचर से होने वाली परेशानियों से बचना चाहते हैं तो आप दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।


शुक्र गोचर तुला राशि के उपाय (Venus Transit Libra Sign Remedies)

शुक्र का गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। इस समय में आपकी आय में वृद्धि तो होगी ही साथ ही आपकी सभी इच्छाएं भी पूर्ण होगी। यदि आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आप इस समय में उसे प्रपोज कर सकते हैं और यदि आप किसी को अपने घर वालों से मिलाना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह समय उपयुक्त है। शुक्र के और भी अधिक शुभ फल प्राप्त करन के लिए उपाय के रूप में मां दुर्गा को पूजा में सफेद रंग की वस्तुएं अर्पित करें।


शुक्र गोचर वृश्चिक राशि के उपाय (Venus Transit Scorpio Sign Remedies)

शुक्र का गोचर आपकी राशि के दसवें भाव में होने जा रहा है। इस समय में आपकी नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। लेकिन यह परिवर्तन आपको लाभ ही पहुंचाएगा। इस समय में आपके मान- सम्मान में भी अधिक वृद्धि होगी। इतना ही नहीं इस समय में आपकी माता की सेहत ठीक होगी। वहीं यदि आप भूमि, भवन या वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस समय में खरीद सकते हैं। शुक्र के शुभ फल प्राप्त करने के लिए आप उपाय के रूप में ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का 108 बार शुक्रवार के दिन जाप करें।


शुक्र गोचर धनु राशि के उपाय (Venus Transit Sagittarius Sign Remedies)

शुक्र का गोचर आपके भाग्य भाव में होने जा रहा है। जिसके कारण आपको आपके भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय में आप धार्मिक कार्यों में भी अत्याधिक रूचि दिखाएंगे। आपका पराक्रम भी इस समय में बहुत बढ़ा चढ़ा रहेगा। इतना ही नहीं यह समय आपके भाई बहनों के लिए अत्याधिक शुभ है। शुक्र के और भी अधिक शुभ परिणाम के लिए उपाय के रूप में किसी मंदिर में जाकर पुजारी की पत्नी को चीनी का दान अवश्य करें।


शुक्र गोचर मकर राशि के उपाय (Venus Transit Capricorn Sign Remedies)

शुक्र का गोचर मकर राशि के जातको के लिए अष्टम भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय में यह लोग व्यस्नों के वशीभूत भी हो सकते है। यानी इस समय में यह लोग शराब आदि का प्रयोग अधिक कर सकते हैं। जिसकी वजह से न केवल इनका धन अधिक खर्च होगा। बल्कि परिवार में लड़ाई झगडे़ भी अधिक हो सकते हैं। इसलिए इन लोगों को उपाय के रूप में सफेद चंदन का दान अवश्य करना चाहिए।


शुक्र गोचर कुंभ राशि के उपाय (Venus Transit Aquarius Sign Remedies)

शुक्र का गोचर धनु राशि वालों के लिए सातवें भाव में होने जा रहा है। इस समय में आपका वैवाहिक जीवन में चली आ रही सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी और आप और आपके जीवनसाथी के बीच में प्रेम बढ़ेगा। वहीं अगर आप व्यापार करते हैं तो इस समय में आपके व्यापार का विस्तार हो सकता है। व्यापारिक पार्टनरशिप में भी इस समय में आपको फायदा हो सकता है। इस समय में आपको शुक्र के और अच्छे फल प्राप्त करने के लिए उपाय के तौर पर श्री सूक्त मंत्र का जाप करना चाहिए। जिससे आपको शुक्र के और भी अच्छे फल प्राप्त हो सके।


शुक्र गोचर मीन राशि के उपाय (Venus Transit Pisces Sign Remedies)

शुक्र का गोचर मीन राशि वालों के लिए छठे भाव में होने जा रहा है। जिसके कारण इन्हें शत्रुओं से अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको इस समय में इसके भी नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। वहीं इस समय में आपके खर्च भी अधिक बढ़ सकते है। इसलिए आपको इस समय में आपको उपाय के तौर पर मां दुर्गा को सफेद रंग के फूल अर्पित करके उनकी आराधना करनी चाहिए।

Tags

Next Story