Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2020 : विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी भूलकर भी करें ये काम, नहीं तो भगवान गणेश हो जाएंगे आपसे नाराज

Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2020 : विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 5 सितंबर 2020 (Vighnaraja Sankashti Chaturthi 5 September 2020) को मनाई जाएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन कौन से कार्य करना वर्जित माना गया है। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। जिससे आपको भगवान गणेश (Bhagwan Ganesh) के क्रोध का सामना नहीं करना पड़ेगा तो चलिए जानते हैं विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन क्या न करें।
विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पर क्या न करें (Vighnaraja Sankashti Chaturthi Per Kya Na Kare)
1. विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा में भूलकर भी तुलसी दल न चढ़ाएं। क्योंकि तुलसी दल भगवान गणेश की पूजा में वर्जित माना जाता है।
2. इस दिन घर में किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन का सेवन तो स्वंय करें और न हीं परिवार के किसी अन्य सदस्य को करने दें।
3. विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन आपको घर में लहसून और प्याज का प्रयोग भी बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
4. आपको इस दिन भूलकर भी शारीरीक संबंध नहीं बनाने चाहिए।
5. विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन मदिरा का सेवन बिल्कुल भी न करें और न हीं घर में किसी को करने दें।
6. आपको इस दिन भूलकर भी किसी बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान गणेश के क्रोध का सामना करना पड़ेगा।
7.विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन आपको किसी पशु या पक्षी को न तो सताना चाहिए और न हीं मारना चाहिए।
8. इस दिन भूलकर भी किसी ब्राह्मण का अपमान भी न करें नहीं तो आपसे भगवान गणेश नाराज हो सकते हैं।
9. आपको विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन न तो झूठ बोलना चाहिए और न हीं किसी की निंदा करनी चाहिए।
10. इस दिन भूलकर भी चंद्र दर्शन न करें। क्योंकि इस दिन चंद्र दर्शन को वर्जित माना गया है। ऐसा करने से आप पर किसी प्रकार का झूठा आरोप लग सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS