Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2020: जानिए विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि

Vighnaraja Sankashti Chaturthi 2020: विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी 5 सितंबर 2020 (Vighnaraja Sankashti Chaturthi 5 September 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन यदि कोई व्यक्ति भगवान गणेश की पूजा विधिवत कर ले तो उसे सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।लेकिन क्या आप विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि (Vighnaraja Sankashti Chaturthi Puja Vidhi) के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि।
विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि (Vighnaraja Sankashti Chaturthi Pujan Vidhi)
1. विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी के दिन साधक को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए और साफ वस्त्र धारण करने चाहिए।
2. इसके बाद एक चौकी लेकर उस गंगाजल छिड़क कर हरे रंग का वस्त्र बिछाएं।
3. कपड़ा बिछाने के बाद भगवान गणेश की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करें और हाथ में जल और दूर्वा लेकर मन ही मन गणेश की ध्यान करें।
4.इसके बाद कलश की स्थापना करें। स्थापना से पहले उसमें सिक्के, सुपारी ,अक्षत और दक्षिणा अवश्य डालें और उसके ऊपर आम के पत्ते रखें।
5. कलश स्थापित करने के बाद भगवान गणेश को वस्त्र, अक्षत,पुष्प और दूर्वा आदि अर्पित करें।
6. इसके बाद भगवान गणेश के आगे धूप व दीप जलाकर उनकी विधिवत पूजा करें।
7.पूजा में आपको भगवान गणेश के मंत्रो का जाप भी अवश्य करना चाहिए।
8. इसके बादा संकष्टी चतुर्थी की कथा पढ़ें या सुने।कथा पढ़ने के बाद धूप व दीप से भगवान गणेश की आरती करें।
9. अंत में भगवान गणेस को मोदको और लड्डूओं का भोग लगाएं और प्रसाद स्वरूप लोगो में इसका वितरण करें।
10.इस दिन चंद्र दर्शन को वर्जित माना जाता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी चंद्र दर्शन बिल्कुल भी न करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS