Vinayak Chaturthi 2020 Date And Time : जानिए क्या है विनायक चतुर्थी का महात्मय

Vinayak Chaturthi 2020 Date And Time : विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi) प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन गणेश भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा (Bhagwan Ganesh Ki Puja) करने और व्रत रखने से जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। इसके अलावा क्या है विनायक चतुर्थी का महात्मय आइए जानते हैं...
विनायक चतुर्थी का महात्मय (Vinayak Chaturthi Ka Mahatmya)
प्रत्येक माह में अमावस्या तिथि के बाद शुक्ल पक्ष आता है और इसी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। यह दिन भगवान गणेश की पूजा- अर्चना के लिए बहुत ही ज्यादा विशेष माना जाता है। विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान,धैर्य, सुख, संपत्ति सुख और बुद्धि जैसी सभी चीजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।जिनकी पूजा करने से सभी तरह की परेशानियां समाप्त हो जाती है।
भगवान गणेश की पूजा करने से न केवल मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट समाप्त होते हैं। बल्कि उसे जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति भी होती है। जिस घर में भी भगवान गणेश की पूजा विधिवत की जाती है। उस घर में रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ का भी वास होता है। भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना जाता है। जो भी व्यक्ति भगवान गणेश की सच्चे मन से पूजा करता है। उसे बुद्धि के साथ- साथ विद्या का भी आशीर्वाद मिलता है।
विनायक चतुर्थी के दिन साधक को भगवान गणेश की विधिवत पूजा करनी चाहिए और उन्हें दूर्वा और मोदकों का भोग अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि यह भगवान गणेश की प्रिय वस्तुएं है। जो भी व्यक्ति किसी संकट से घिरा है या फिर कर्ज से परेशान है तो उसे विनायक चतुर्थी के दिन श्री गणेश स्तोत्र, अथर्वशीर्ष, संकटनाशक गणेश स्त्रोत का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से उसके जीवन की यह समस्याएं हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS