Vinayak Chaturthi 2020 Kab Hai : विनायक चतुर्थी व्रत के नियम

Vinayak Chaturthi 2020 Kab Hai : विनायक चतुर्थी व्रत के नियम
X
Vinayak Chaturthi 2020 Kab Hai : विनायक चतुर्थी का व्रत (Vinayak Chaturthi Vrat) करने से जीवन के सभी कष्ट समाप्त होते हैं और साथ ही भगवान गणेश (Lord Ganesha) का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। लेकिन इस दिन आपको कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए तो चलिए जानते हैं विनायक चतुर्थी व्रत के नियम।

Vinayak Chaturthi 2020 Kab Hai : विनायक चतुर्थी 20 सितंबर 2020 (Vinayak Chaturthi 20 September 2020) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की पूजा (Lord Ganesha Puja) और व्रत करने से जीवन की सभी सुखों की प्राप्ति होती है। लेकिन यदि आप विनायक चतुर्थी के व्रत के नियमों का पालन नहीं करते तो आपको इसका पूर्ण लाभ प्राप्त नहीं होगा।

विनायक चतुर्थी व्रत के नियम (Vinayak Chaturthi Vrat Niyam)

1.विनायक चतुर्थी का व्रत करने वाले व्यक्ति को एक दिन पहले से ही ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

2. आपको इस दिन भगवान गणेश की पूजा में दूर्वा अवश्य ही चढ़ानी चाहिए। क्योंकि भगवान गणेश को दूर्वा अत्याधिक प्रिय है।

3. विनायक चतुर्थी के दिन आपको भगवान गणेश को मोदक और लड्डूओं का भोग अवश्य लगाना चाहिए।

4. यदि आप विनायक चतुर्थी का व्रत करते हैं तो आपको इस दिन न किसी की निंदा करनी चाहिए और न हीं झूठ बोलना चाहिए।

5. विनायक चतुर्थी के दिन आपको भगवान गणेश की पीठ के दर्शन बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए। क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

6.आपको इस दिन भूलकर भी अपने घर के बुजुर्गों का अपमान नहीं करना चाहिए नहीं तो भगवान गणेश आपसे नाराज हो सकते हैं।

7. विनायक चतुर्थी के दिन आपको किसी भी निर्धन व्यक्ति को अपने द्वार पर से खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए।

8.इस दिन आपको व्रत का पारण करने के बाद किसी ब्राह्मण को भोजन कराकर उसे अपने सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा अवश्य देनी चाहिए।

9. यदि आप विनायक चतुर्थी का व्रत रख रहें तो आप इस दिन हाथी का चारा अवश्य खिलाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश आपसे शीघ्र ही प्रसन्न हो जाएंगे।

10. विनायक चतुर्थी के दिन आपको रात्रि जागरण अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको भगवान गणेश का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Tags

Next Story