Vinayak Chaturthi 2022 : मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी पर बन रहे ये शुभ अशुभ योग, एक क्लिक में देखें इस दिन का पंचांग

Vinayak Chaturthi 2022 : मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी पर बन रहे ये शुभ अशुभ योग, एक क्लिक में देखें इस दिन का पंचांग
X
Vinayak Chaturthi 2022 : मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी साल 2022 में 27 नवंबर 2022, दिन रविवार को है। वहीं रविवार के दिन चतुर्थी तिथि लगने के कारण इस दिन व्रत करने पर आपको गणेश जी के साथ में भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। वहीं पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी के दिन पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा योग बन रहे हैं, ज्योतिष में इन दोनों ही योगों को शुभ योग माना जाता है।

Vinayak Chaturthi 2022 : मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी साल 2022 में 27 नवंबर 2022, दिन रविवार को है। वहीं रविवार के दिन चतुर्थी तिथि लगने के कारण इस दिन व्रत करने पर आपको गणेश जी के साथ में भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। वहीं पंचांग के अनुसार, इस बार मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी के दिन पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा योग बन रहे हैं, ज्योतिष में इन दोनों ही योगों को शुभ योग माना जाता है। वहीं आज के दिन सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। पंचांग की मानें तो सर्वार्थसिद्धि योग में की गई पूजा अराधना और शुभ कार्य विशेष फलदायी होते हैं। वहीं अगर आप कोई नया कारोबार अथवा बिजनेस आदि करना चाहते हैं तो आप मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी के दिन सर्वार्थसिद्धि योग में अपना बिजनेस या कोई भी कारोबार शुरू कर सकते हैं। वहीं गणेश चतुर्थी के दिन प्रात:काल 01:13 बजे से सुबह 09:33 बजे तक गण्ड और उसके बाद वृद्धि योग बन रहा है, वृद्धि योग सुबह 09:33 बजे से प्रारंभ होगा और शाम 06:04 बजे तक रहेगा। ज्योतिष की मानें तो वृद्धि योग कारोबार आदि के लिहाज से उत्तम योग माना जाता है और इस दौरान कोई भी कारोबार कार्य करने से उसमें मुनाफा होने की संभावना बनती है। तो आइए जानते हैं ग्रह गोचर के हिसाब से मार्गशीर्ष गणेश विनायक चतुर्थी के दिन कौन कौन से शुभ अशुभ योग बन रहे हैं।

मार्गशीर्ष विनायक चतुर्थी कैलेंडर 2022

विक्रम संवत

2079, राक्षस

शक सम्वत

1944, शुभकृत्

पूर्णिमांत

मार्गशीर्ष

अमांत

मार्गशीर्ष

वार

रविवार

व्रत और त्या

वरद चतुर्थी, विनायक चतुर्थी व्रत

तिथि

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्थी टाइम

26 नवंबर शाम 07:28 बजे से 27 नवंबर शाम 04:25 बजे तक

नक्षत्र और उनका समय

पूर्वाषाढ़ा

26 नवंबर शाम 02:58 बजे से 27 नवंबर दोपहर 12:38 बजे तक

उत्तराषाढ़ा

27 नवंबर दोपहर 12:38 बजे से 28 नवंबर सुबह 10:29 बजे तक

करण

विष्टि, बव, बालव

योग

गण्ड, वृद्धि, सर्वार्थसिद्धि योग

सर्वार्थसिद्धि योग टाइम

27 नवंबर को दोपहर 12:38 बजे से 28 नवंबर प्रात:काल 06:53 बजे तक

सूर्योदय

6:52 AM

सूर्यास्त

5:36 PM

चन्द्रोदय

10:20 AM, 27 नवंबर

चन्द्रास्त

9:08 PM, 27 नवंबर

शुभ काल टाइम

अभिजीत मुहूर्त

11:52 AM से 12:35 PM

अमृत काल

08:18 AM से 09:45 AM, 04:39 AM से 06:07 AM

ब्रह्म मुहूर्त

05:16 AM से 06:04 AM

अशुभ काल

राहुकाल टाइम

04:15 PM से 05:36 PM

यम गण्ड

12:14 PM से 01:34 PM

कुलिक

02:55 PM से 04:15 PM

दुर्मुहूर्त

04:10 PM से 04:53 PM

वर्ज्यम्

07:55 PM से 09:22 PM

सूर्य और चंद्र राशि

सूर्या राशि

वृश्चिक

चंद्र राशि

चन्द्रमा 27 नवम्बर, 06:04 PM तक धनु राशि इसके बाद मकर राशि पर संचार करेगा।

चन्द्र मास

अमांत

मार्गशीर्ष

पूर्णिमांत

मार्गशीर्ष

वैदिक ऋतु

हेमंत

द्रिक ऋतु

हेमंत

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story