Vishwakarma Puja 2020 Calendar/ विश्वकर्मा पूजा 2020 कैलेंडर

Vishwakarma Puja 2020 Calendar : विश्वकर्मा पूजा 16 सितंबर 2020 (Vishwakarma Puja 16 September 2020) की जाएगी। इस दिन सृष्टि के पहले इंजीनियर कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा (Lord Vishwakarma Puja) की जाती है। विश्वकर्मा पूजा के दिन सभी निर्जीव चीजों की पूजा की जाती है मशीनों,औजारों और वाहनों की तो इस दिन विशेष पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको विश्वकर्मा जी की पूजा कब करनी चाहिए कब आपको अपनी मशीनों और औजारों की पूजा करनी चाहिए। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं विश्वकर्मा पूजा कैलेंडर।
विश्वकर्मा पूजा कैलेंडर 2020 (Vishwakarma Puja Calendar 2020)
तिथि | चतुर्दशी |
दिन | मंगलवार |
माह | आश्विन मास |
सिद्ध योग | सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक |
अभिजित मुहूर्त मुहूर्त | कोई नहीं |
विजय मुहूर्त |
|
नक्षत्र | मघा |
योग | साध्य |
करण | शकुनि |
चंद्रमा | सिंह राशि |
सूर्य राशि | सिंह राशि |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 6 बजकर 12 मिनट से शाम 06 बजकर 36 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 10 बजकर 09 मिनट से सुबह 11 बजकर 37 मिनट तक |
राहुकाल | दोपहर 03 बजकर 32 मिनट से शाम 05 बजकर 07 मिनट तक |
सूर्योदय | 06:07 ए एम |
सूर्यास्त | 06:25 पी एम |
विश्वकर्मा पूजा के दिन ग्रह स्थिति (Vishwakarma Puja Ke Din Grah Stithi)
विश्वकर्मा पूजा के दिन यदि ग्रह स्थितियों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा कर्क राशि और मघा नक्षत्र में रहेगा। इसके अलावा सूर्य सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, मंगल मेष राशि में व्रकी, बृहस्पति और केतु धनु राशि में वक्री, शनि मकर राशि में वक्री,शुक्र कर्क राशि में और राहु मिथुन राशि में रहेंगे। इस दिन ज्यादातर ग्रह अपनी राशि या अपनी मित्र राशि में हैं।इसलिए यह दिन काफी शुभ है। जिसमें आप भगवान विश्वकर्मा की पूजा करके कई गुना लाभ प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही भगवान विश्वकर्मा का आर्शीवाद भी प्राप्त कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS