Vishwakarma Puja 2020 Date And Time : जानिए क्या है विश्वकर्मा पूजा का महत्व

Vishwakarma puja 2020 Date And Time : भगवान विश्वकर्मा ( Lord Vishwakarma) को दुनिया का पहला वास्तुकार और इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के दिन सभी निर्जीव वस्तुओं की पूजा की जाती है। विशेषकर दुकान और फैक्ट्रियों की इस दिन मशीनों की भी पूजा करना श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा क्या है विश्वकर्मा पूजा का महत्व (Vishwakarma Puja Ka Mahatva) आइए जानते हैं...
विश्वकर्मा पूजा का महत्व (Vishwakarma Puja Importance)
विश्वकर्मा पूजा हर साल कन्या संक्रांति पर मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। इसलिए इसे विश्वकर्मा जयंती भी कहते है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा का विधान है। मान्यताओं के अनुसार विश्वकर्मा जी को दुनिया का सबसे पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। इस दिन उद्योगों , मशीनों और फैक्ट्रियों की पूजा भी की जाती है। ऐसा करने से विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यापार में वृद्धि मिलती है।
विश्वकर्मा पूजा के दिन इस चीजों की पूजा करने से कई गुना वृद्धि होती है। यह पूजा विशेष रूप से कलाकारों, बुनकर, शिल्पकारों औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों द्वारा की जाती है। इस दिन अधिकतर कल कारखाने बंद रहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में सभी राजधानियों का निर्माण भगवान विश्वकर्मा जी ने ही किया था।स्वर्ग लोक सोने की लंका, द्वारिका और हस्तिनापुर भी विश्वकर्मा द्वारा ही रचित हैं। जो अद्भुत कला के उदाहरण मानें जाते हैं।
यह पूजा उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होती है। जो कलाकार शिल्पकार और व्यापारी हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से व्यापार में वृद्धि होती है।धन, धान्य और सुख समृद्धि की अभिलाषा रखने वालों के लिए भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना आवश्यक और मंगलदायी है। इसी कारण से इस दिन विश्वकर्मा पूजा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और सभी निर्जीव चीजों की पूजा की जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS