Vishwakarma Puja 2020 September : विश्वकर्मा पूजा के शुभ संयोग, इस समय पर मिलेगा पूजा का कई गुना लाभ

Vishwakarma Puja 2020 September : विश्वकर्मा पूजा के शुभ संयोग, इस समय पर मिलेगा पूजा का कई गुना लाभ
X
Vishwakarma Puja 2020 September : विश्वकर्मा पूजा के शुभ संयोगों के बारे में जानना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि आप इन संयोगों के बारे में नहीं जान पाए तो आप विश्वकर्मा जी की पूजा (Vishwakarma Puja) शुभ मुहूर्त पर नहीं कर पाएंगे तो चलिए जानते हैं विश्वकर्मा पूजा के शुभ संयोग (Vishwakarma Puja Auspicious Timing)

Vishwakarma Puja 2020 September : विश्ववकर्मा जी की पूजा 16 सितंबर 2020 (Vishwakarma Puja 16 September 2020) को की जाएगी। शास्त्रों के अनुसार विश्वकर्मा जी का जन्म (Lord Vishwakarma Birth) कन्या संक्रांति के दिन हुआ था। इसी कारण हर साल कन्या संक्रांति पर इनकी पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विश्वकर्मा पूजा के दिन एक नहीं बल्कि कई ऐसे योग बन रहे हैं। जिसमें आप पूजा का कई गुना लाभ प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं विश्वकर्मा पूजा के शुभ संयोग।

विश्वकर्मा पूजा के शुभ संयोग (Vishwakarma Puja Shubh Sanyog)

विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रांति के दिन की जाती है। इस साल विश्वकर्मा पूजा पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसमें पूजा करने से आपको कई गुना लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस दिन सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा और उसके बाद साध्य योग का प्रारंभ हो जाएगा। इसके अलावा आज के दिन कोई भी अभिजित मुहूर्त नहीं है। लेकिन अमृत काल मुहूर्त बन रहा है जो सुबह 10 बजकर 9 मिनट से सुबह 11 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

यदि विजय मुहूर्त की बात करें तो यह विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से दोपहर 3 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 12 मिनट से शाम 6 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इन सभी योगों में आप भगवान विश्वकर्मा की पूजा यदि करते हैं तो आपको आपकी पूजा का कई गुना लाभ प्राप्त होगा और आपको भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

क्यों की जाती है विश्वकर्मा जी की पूजा (Kyu Ki Jati Hai Vishwakarma Ji Ki Puja)

भगवान विश्वकर्मा जी को संसार का पहला इंजीनियर और वास्तुकार माना जाता है। स्वर्ग लोक, द्वारिका नगरी, रावण की लंका आदि सब उन्हीं के द्वारा रचित है। इतना ही नहीं देवताओं के अस्त्र शस्त्र भी भगवान विश्वकर्मा जी के द्वारा ही बनाए गए हैं। संसार की सभी निर्जीव वस्तुओं पर विश्वकर्मा जी का ही आधिपत्य है। मशीनों और औजारों की इस दिन पूजा करने से यह जल्दी खराब नहीं होते और भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से व्यापार में भी कई गुना लाभ की प्राप्ति होती है। इसलिए व्यापारियों को तो इस दिन विश्वकर्मा जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। जिससे उनके व्यापार में वृद्धि हो सके और उन्हें विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

Tags

Next Story