Visit Palm: रोज सुबह हथेली का करें दर्शन, परमात्मा की हाेगी प्राप्ति

Visit Palm: आप भी अपने जीवन में एक साथ धन, ज्ञान और भगवान को पाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही अच्छी है। वेदों, पुराणों के साथ हिन्दू पंचांग में भी धन प्राप्ति के लिए अनेकों उपाय बताए गए हैं। आज हम आपको इस खबर में ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपको धनवान और ज्ञानवान बनने के साथ ही ईश्वर की भी प्राप्ति हो सकती है। हिन्दू पंचांग की मानें तो अगर व्यक्ति परमात्मा की भक्ति में पूरी तरह से लीन रहता है तो उसे लाभ की प्राप्ति होती है। कहा गया है कि जब व्यक्ति सुबह उठकर अपने दोनों हाथों के हथेलियों को देखता है तो धन की प्राप्ति होती है।
हथेली के इस भाग में होता है माता लक्ष्मी का वास
ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो व्यक्ति की हथेली के अग्र भाग में माता लक्ष्मी की वास होता है। इसके अलावा मध्य भाग में माता सरस्वती और हथेली के निचले भाग में भगवान श्रीहरि विष्णु विराजमान होते हैं। ऐसे में कोई व्यक्ति सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को ऊपर से नीचे तक दर्शन करता है तो धन, ज्ञान और परमात्मा की प्राप्ति होता है। इसके बाद आप भगवान का स्मरण भी करें।
ये भी पढ़ें... Vastu Shastra: सिंदूर के इस टोटके से सारे दुख होंगे दूर, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यह लाभदायक
हिन्दू पंचांग के अनुसार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी हथेली का दर्शन करने से काफी लाभ होता है। व्यक्ति को सुबह उठकर हथेली का दर्शन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन से सारे परेशानियां दूर हो जाती हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS