Vivah 2022: इन तीन महीनों में नहीं होगी एक भी शादी, जानें इसका कारण

- जानें, शादी-विवाह में लग्न का महत्व
- जानें, क्यों मिलायी जाती है कुण्डली
- शुक्र - गुरु ग्रह के अस्त होने पर क्यों नहीं होते विवाह
Vivah 2022: वर्ष 2022 में तीन महीने यानि अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में चातुर्मास लगने के कारण एक भी विवाह मुहूर्त नहीं रहेगा। इसके अलावा पूरे साल शादियों के शुभ मुहूर्त की झड़ी लगी हुई है। चातुर्मास में जब भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने के लिए योग निद्रा में चल जाते हैं तब विवाह समारोह संपन्न नहीं किए जा सकते हैं। सूर्य जब मेष, वृषभ, मिथुन, वृश्चिक,मकर और कुंभ राशि में गोचर करते हैं तब विवाह के लिए सबसे अनुकूल समय होता है। वहीं जब सूर्य कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि में गोचर होते हैं तब विवाह समारोह के लिए समय अच्छा नहीं होता है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास शुरू हो जाता है। इसमें विवाह वर्जित माना गया है।
ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2022 : साल 2022 में प्रदोष व्रत कब-कब होंगे, ऐसे देखें इस वर्ष का प्रदोष व्रत कैलेंडर
शुक्र - गुरु ग्रह के अस्त होने पर विवाह नहीं होते
विवाह मुहूर्त की गणना करते समय शुक्र तारा और गुरु तारा पर विचार किया जाता है। बृहस्पति और शुक्र के अस्त होने पर विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रम नहीं किए जाते है। इसलिए, इस दौरान कोई विवाह समारोह नहीं किया जाना चाहिए।
विवाह मुहूर्त में लग्न का महत्व
शादी-ब्याह के संबंध में लग्न का अर्थ होता है फेरे का समय। लग्न का निर्धारण शादी की तारीख तय होने के बाद ही होता है। यदि विवाह लग्न के निर्धारण में गलती होती है तो विवाह के लिए यह एक गंभीर दोष माना जाता है। विवाह संस्कार में तिथि को शरीर, चंद्रमा को मन, योग व नक्षत्रों को शरीर का अंग और लग्न को आत्मा माना गया है यानि लग्न के बिना विवाह अधूरा होता है।
क्यों मिलाई जाती है कुंडली
रीति-रिवाज और पंचांग के अनुसार विवाह में वर और वधू के बीच दोनों की कुंडलियों को मिलाया जाता है। इस व्यवस्था को कुंडली मिलान या गुण मिलान के नाम से जानते हैं। इसमें वर और कन्या की कुंडलियों को देखकर उनके 36 गुणों को मिलाया जाता है। जब दोनों के न्यूनतम 18 से 32 गुण मिल जाते हैं तो ही उनकी शादी के सफल होने की संभावना बनती है। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके गुण मिलान में 24 से 32 गुण तक मिलते हैं लेकिन वैवाहिक जीवन बहुत ही दुश्वारियों भरा होता है। इसका मुख्य कारण यह है कि पुरुष-स्त्री दोनों के जीवन का अलग-अलग विश्लेषण करने से उनके जीवन के विषय में ही पता चलता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS