Vivah 2022: नवंबर 2022 में कब होगी शादियों के सीजन की शुरूआत, जानें शुभ विवाह की ये तारीखें

Vivah 2022:  नवंबर 2022 में कब होगी शादियों के सीजन की शुरूआत, जानें शुभ विवाह की ये तारीखें
X
Vivah 2022: 09 जुलाई 2022 को विवाह मुहूर्त समाप्त होने के बाद देवशयनी एकादशी के दिन चतुर्मास प्रारंभ होते ही चार माह के लिए विवाह मुहूर्त पर ब्रेक लग गया था, लेकिन अब नवंबर माह में फिर से शहनाई की गूंज सुनाई देगी और एक बार फिर से शुभ विवाह मुहूर्त की बाट जोह रहे लोगों की शादियां संपन्न होने लगेंगी।

Vivah 2022: 09 जुलाई 2022 को विवाह मुहूर्त समाप्त होने के बाद देवशयनी एकादशी के दिन चतुर्मास प्रारंभ होते ही चार माह के लिए विवाह मुहूर्त पर ब्रेक लग गया था, लेकिन अब नवंबर माह में फिर से शहनाई की गूंज सुनाई देगी और एक बार फिर से शुभ विवाह मुहूर्त की बाट जोह रहे लोगों की शादियां संपन्न होने लगेंगी। वहीं पंचांग के अनुसार, शादियों के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ये विवाह मुहूर्त पंचांग भेद के कारण घट या बढ़ भी सकते हैं। ऐसे में शुभ विवाह के लिए लोगों को अभी भी नवंबर माह तक का इंतजार करना होगा। क्योंकि अब देवउठनी एकादशी के बाद अर्थात 04 नवंबर के 20 दिन बाद 24 नवंबर 2022, दिन गुरूवार से ही शुभ लग्न में विवाह संपन्न कराएं जा सकेंगे। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि योगनिंद्रा से बाहर आएंगे और उस बिना किसी मुहूर्त के सभी लग्न में विवाह संपन्न कराए जा सकते हैं। वहीं पंचांग की मानें तो नवंबर 2022 में केवल पांच तारीखों में ही शुभ विवाह मुहूर्त का योग बन रहा है और वहीं विवाह मुहूर्त के हिसाब से दिसंबर 2022 की बात करें तो इस माह में केवल 09 दिन ही विवाह संपन्न कराए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं नवंबर और दिसंबर 2022 में किस दिन और तारीख में विवाह संपन्न किए जा सकते हैं।

नवंबर 2022 शुभ विवाह मुहूर्त

नवंबर माह शादी की तारीख

नवंबर माह शादी का वार

24 नवंबर 2022

गुरुवार

25 नवंबर 2022

शुक्रवार

26 नवंबर 2022

शनिवार

28 नवंबर 2022

सोमवार

29 नवंबर 2022

मंगलवार

दिसंबर माह 2022 शुभ विवाह मुहूर्त

दिसंबर माह शादी की तारीख

दिसंबर माह शादी का वार

02 दिसंबर 2022

शुक्रवार

03 दिसंबर 2022

शनिवार

07 दिसंबर 2022

बुधवार

08 दिसंबर 2022

गुरुवार

09 दिसंबर 2022

शुक्रवार

13 दिसंबर 2022

मंगलवार

14 दिसंबर 2022

बुधवार

15 दिसंबर 2022

गुरुवार

16 दिसंबर 2022

शुक्रवार

पंचांग भेद के कारण शुभ विवाह की तारीखों में कुछ भेद हो सकता है और ये तारीखें घट या बढ़ सकती हैं।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story