Vivah : जानें, अपने विवाह में विलंब का कारण, शीघ्र शादी के लिए करें ये उपाय

- साल 2021 में शादी के सीजन की शुरूआत हो चुकी है।
- मान्यता है कि शादी के जोड़े स्वर्ग से तय होकर आते हैं।
- सभी जोड़ों का मिलन धरती पर एक निर्धारित समय में विवाह संस्कार के द्वारा होता है।
Vivah : साल 2021 में शादी के सीजन की शुरूआत हो चुकी है। वहीं मान्यता है कि शादी के जोड़े स्वर्ग से तय होकर आते हैं और उनका मिलन धरती पर एक निर्धारित समय में विवाह संस्कार के द्वारा होता है। यानी कि सब कुछ विधि-विधान के अनुसार तय होने के बावजूद जब किसी व्यक्ति की बेटी की आयु 20-21 के पार हो जाती है तो उनके माता-पिता की चिंताएं बढ़ने लगती हैं। वर्तमान दौर में लड़के-लड़कियों की शादी में विलंब हो जाता है। जिस कारण दिन-रात परिजनों को यही चिंता रहती है कि हमारी लाड़ो या लाड़ले के हाथ पीले कब होंगे। तो आइए जानते हैं पंडित उमाशंकर भारद्वाज के अनुसार शादी-विवाह में विलंब के कारण और उपायों के बारे में।
ये भी पढ़ें : Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी डेट पूजा विधि व महत्व, जानें...
आजकल लड़का और लड़कियों की उच्च शिक्षा पाने और अच्छा कॅरियर बनाने के चक्कर में अधिक उम्र हो जाती हैं। वहीं लड़कियों के प्रति बढ़ती असुरक्षा की भावना को देखते हुए भी माता-पिता चाहते हैं कि बेटी समझदार हो जाए या अच्छी पढ़-लिख जाए तभी शादी करेंगे। ये ऐसे कारण हैं जिनसे विवाह में विलंब होता है। ऐसे में विवाह कब होगा, इसके अनेकानेक शुद्ध शास्त्रीय ग्रंथों में उल्लेखित है कि विवाह काल निर्धारण से पूर्व यह निश्चित करना जरूरी है कि विवाह की संभावना कितनी है क्योंकि उसी स्थिति में शेष प्रक्रिया का महत्त्व होता है।
ये भी पढ़ें : Hanuman Jayanti 2021: हनुमान जंयती पर अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में होगा सुख-शांति का वास
विवाह के संबंध में कुंडली का शोध कार्य जरूरी होता है। मुख्य रूप में देखा जाए तो विवाह की अवस्था में जब शनि और बृहस्पति दोनों सप्तम भाव और लगन को देखते हो या गोचरवश इन भावों में आ जाए तो उस अवधि में विवाह होता है। सप्तमेश की दशा अंतर्दशा भी विवाह के लिए उपयुक्त समय है। शुक्रऔर बृहस्पति की दशा अंतर्दशा भी विवाह आदि में सुख प्रदान करती है।
विवाह का समय ज्ञात करने के लिए गोचर पद्धति अधिक प्रभावी होती है। गोचर पद्धति द्वारा विवाह का समय ज्ञात करने के लिए शुक्र लग्नेश सप्तमेश तथा गुरु के गोचर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसी प्रकार विवाह के काल निर्धारण के साथ ससुराल की दिशा एवं दूरी का भी ज्ञान कुंडली के आधार पर किया जा सकता है। दिशा और दूरी के ज्ञान से अपने लड़के या लड़की के विवाह योग्य होने पर उसी दिशा या दूरी पर प्रयास करने से थोड़ी सहायता मिलती है। अत: दिशा और दूरी का ज्ञान होना चाहिए।
ज्योतिषीय उपायों से बनते हैं विवाह योग
- लग्नेश जब गोचर में सप्तम भाव की राशि में आता है तो ही विवाह संभव होता है।
- शुक्र सप्तमेश के साथ हो तो सप्तमेश की दशा अंतर्दशा होती है जिससे विवाह योग बनता है।
- सब कुछ ठीक होते हुए भी विवाह होने में बाधाएं आए तो लड़कियां मंगल स्त्रोत, पार्वती मंगल का पाठ करें, कात्यायनी का जप करना भी लाभदायक होता है।
- स्त्रियों के विवाह में देरी का कारण उनकी कुंडली में सप्तम भाव का स्वामी तथा उसी भाव का कारक अर्थात बृहस्पति पाप ग्रहों की युति अथवा दृष्टि द्वारा निर्मल पाया जाए तो इन तीनों अंगों में बृहस्पति का विशेष महत्त्व है। अत: पुखराज रत्न सलाह पर धारण कर सकते हैं। जिससे शीघ्र विवाह हो।
- पुरुषों की कुंडली में शुक्र का बलवान या शुभ स्थिति में होना आवश्यक है। पुरुषों के विवाह में देरी का कारण उनकी कुंडली में सप्तम भाव का स्वामी तथा उसी भाव का कारक अर्थात शुक्र पाप ग्रहों की युति अथवा दृष्टि द्वारा निर्बल पाया जाए तो इन तीनों अंगों में पूर्व जातक के लिए शुक्र का विशेष महत्त्व है। अत: ज्योतिषी की सलाह से हीरा रत्न धारण कर सकते हैं।
- अन्य उपाय भी किसी भी ज्योतिषी की सलाह पर करने से लाडले या लाडली का विवाह जल्दी संभव है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS