Vivah Muhurat 2022-23 : नवंबर से शुरू होगा शादियों का सीजन, अब दो साल बाद बिना पाबंदियों के बजेंगी शहनाइयां

Vivah Muhurat 2022-23 : देवउठनी एकादशी के दिन चातुर्मास का समापन हो जाएगा और सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरूआत हो जाएगी। किसी भी शुभ कार्य के लिए शुभ मुहूर्त देखने का विधान होता है। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से बने शुभ योग में ही शादी, मुंडन, जनेऊ, ग्रह-प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है शुभ मुहूर्त में किए गए मांगलिक और शुभ कार्य बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न होते हैं। शादी-विवाह के लिए सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त का ख्याल रखा जाता है। 04 नवंबर को देवउठनी एकादशी का पावन पर्व है और इसी दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिंद्रा से उठ जाएंगे और सृष्टि का कार्यभार संभाल लेंगे, इसके बाद से ही सभी मांगलिक कार्यक्रम शुरू जाएंगे। वहीं इस साल नवंबर से लेकर अगले साल मार्च तक बिना पाबंदियों के खूब शहनाइयां बजेंगी। तो आइए जानते हैं शादियों के इस सीजन में नवंबर 2022 से लेकर मार्च 2023 तक के शुभ लग्न मुहूर्त क्या रहेंगे।
नंवबर 2022 में शादी-विवाह के मुहूर्त
- 21 नवंबर 2022
- 24 नवंबर 2022
- 25 नवंबर 2022
- 27 नवंबर 2022
दिसंबर 2022 में विवाह के मुहूर्त
- 2 दिसंबर 2022
- 7 दिसंबर 2022
- 8 दिसंबर 2022
- 9 दिसंबर 2022
- 14 दिसंबर 2022
जनवरी 2023 में शादी-विवाह के मुहूर्त
- 15 जनवरी, 2023
- 18 जनवरी, 2023
- 25 जनवरी, 2023
- 26 जनवरी, 2023
- 27 जनवरी, 2023
- 30 जनवरी, 2023
- 31 जनवरी, 2023
फरवरी 2023 में शादी-विवाह के मुहूर्त
- 6 फरवरी, 2023
- 7 फरवरी, 2023
- 9 फरवरी, 2023
- 10 फरवरी, 2023
- 12 फरवरी, 2023
- 13 फरवरी, 2023
- 14 फरवरी, 2023
- 22 फरवरी, 2023
- 23 फरवरी, 2023
- 28 फरवरी, 2023
मार्च 2023 में शादी-विवाह के मुहूर्त
- 6 मार्च, 2023
- 9 मार्च, 2023
- 11 मार्च, 2023
- 13 मार्च, 2023
पंचांग भेद के कारण शादी-विवाह और मांगलिक कार्यों लग्न मुहूर्त अथवा तिथि आदि में बदलाव हो सकता है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS