Vivah Muhurat 2022-23: शादी-विवाह समेत मांगलिक कार्यों पर क्यों लगने जा रहा है ब्रेक, जानें...

Vivah Muhurat 2022-23: चातुर्मास (Chaturmas) के बाद 21 नवंबर 2022 से शुरु हुई शादी-विवाह और मांगलिक कार्यों की ये श्रृंखला 14 दिसंबर 2022 को एक महीने के लिए रूक जाएगी। इसके बाद 16 दिसंबर 2022 को सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस दौरान शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों पर एक महीने के लिए पूर्ण विराम लग जाएगा। क्योंकि सूर्यदेव (Suryadev) जब धनु राशि (Dhanu Rashi) में गोचर करते हैं तो एक महीने के लिए खरमास (kharmas) लग जाता है और मान्यता है कि, इस दौरान सूर्यदेव के रथ को घोड़े नहीं खींचते, बल्कि उनके रथ को खर खींचते हैं। जिससे उनके रथ की गति मंद हो जाती है।
इसके साथ ही 14 जनवरी 2023 को सूर्यदेव के मकर राशि में प्रवेश करते ही 15 जनवरी 2023 से शादी-विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य फिर सुचारू रुप से होने लग जाएंगे और 27 जून 2023 तक शादी-विवाह और मांगलिक कार्य संपन्न किए जाएंगे। 27 जून 2023 के बाद 29 जून 2023, दिन गुरुवार को देवशयनी एकादशी के दिन अबूझ मुहूर्त में भी शादी-विवाह और मांगलिक कार्य किए जाएंगे। उसके बाद चातुर्मास 2023 शुरु हो जाएगा और चार महीने तक कोई भी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य नहीं किया जाएगा।
कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानि 23 नवंबर, 2023, दिन गुरुवार को देवउठनी ग्यारस, तुलसी विवाह या प्रबोधनी एकादशी रहेगी और इस दिन भी अबूझ मुहूर्त में शादी-विवाह और मांगलिक कार्य किए जाएंगे। वहीं 23 नवंबर 2023, दिन गुरुवार से शुरू हुई ये शादी-विवाह और मांगलिक कार्यों की श्रृंखला 15 दिसंबर 2023 तक चलेगी और फिर सूर्यदेव के धनु राशि में प्रवेश करने पर फिर से एक माह के लिए सभी मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएंगे।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS