Vivah Muhurat 2023: आज से फिर गूंजेगी शहनाइयां, यहां देखें नवंबर-दिसंबर में शादी के कितने शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2023: आज से फिर गूंजेगी शहनाइयां, यहां देखें नवंबर-दिसंबर में शादी के कितने शुभ मुहूर्त
X
Vivah Muhurat 2023: देवउठनी एकादशी से चातुर्मास का समापन हो रहा है। आज से एक बार फिर मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। आइये जानते हैं नवंबर और दिसंबर में पड़ने वाले शुभ मुहूर्तों के बारे में...

Vivah Muhurat 2023: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी है। देवउठनी एकादशी को चातुर्मास का समापन हो रहा है। इसके बाद मांगलिक कार्य एक बार फिर से शुरु हो जाएंगे। हिंदू शास्त्र के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान 4 महीने के लिए सागर में निद्रा के लिए चले जाते हैं और संसार का भार शिव जी को सौंप जाते हैं। इन चार मास को चातुर्मास लग जाते हैं। साथ ही, मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, छेदन आदि शुरू हो जाते हैं। हर बार चार मास का चातुर्मास होता है। लेकिन इस साल अधिक मास होने की वजह से पूरे पांच चातुर्मास पड़ रहा है।

इसके अलावा, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु जाग गए हैं और सृष्टि का सारा कार्यभार अपने हाथों में ले लिया है। आइये जानते हैं कि नवंबर और दिसंबर महीने में किस दिन विवाह का शुभ मुहूर्त है।

नवंबर और दिसंबर विवाह शुभ मुहूर्त 2023

हिंदू पंचांग के मुताबिक नवंबर महीने में कुल 6 और दिसंबर महीने में शादी के कुल 7 शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएंगे, जिसे आम भाषा में पूस का महीना कहा जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों होना बंद हो जाते है।

नवंबर में विवाह मुहूर्त 2023

अगर नवंबर महीने की बात की जाती है, तो देवउठनी एकादशी के दिन यानी आज से शुभ कार्य होने शुरू हो गए। इसके अलावा 24, 27, 28, 29 नवंबर को शादी के शुभ मुहूर्त है। लेकिन 30 नवंबर को कोई भी शुभ नक्षत्र नहीं है। इसलिए इस दिन शादी का शुभ मुहूर्त नहीं बन पा रहा है।

दिसंबर में विवाह मुहूर्त 2023

दिसंबर महीने की बात करें, तो 5, 6, 7, 8, 9, 11, 15 दिसंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त है।

खरमास यानी पूस दिसंबर 2023

दिसंबर महीने के अंत में खरमास यानी पूस 16 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं। इसके शुरू होते ही मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। आपको बता दें कि जब सूर्य मीन या धनु राशि में प्रवेश करता है, तो खरमास शुरू हो जाते हैं। खरमास को मलमास या पूस भी कहा जाता है। 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इस राशि में सूर्य पूरा एक महीने तक रहेगा। इसलिए इस दिन से एक महीने तक विवाह का कोई मुहूर्त नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:- Dev Uthani Ekadashi 2023 पर जरूर करें गन्ने के रस से जुड़े ये उपाय

Tags

Next Story