Vrishabha Sankranti 2022: ग्रहों के राजा सूर्य और बुधदेव किन राशियों को कर सकते हैं धनवान, जानें...

Vrishabha Sankranti 2022 2022: पंचांग के अनुसार, आज 15 मई 2022, दिन रविवार को सूर्यदेव सुबह 05:44 बजे मेष राशि को छोड़कर वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं वृषभ राशि में सूर्यदेव बुध ग्रह के साथ गोचर करेंगे। मान-सम्मान, प्रतिष्ठा के स्वामी सूर्य का धन-वैभव ऐश्वर्य के स्वामी बुध के साथ गोचर राजयोग के समान है। इस दौरान शुभ संयोग में कुछ राशियों की किस्मत चमक जाएगी। तो आइए जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं, जिनकी किस्मत चमकने वाली है।
ये भी पढ़ें: Gochar 2022: मीन राशि में बैठे गुरु-शुक्र इन लोगों की बदलने वाले हैं किस्मत, जानें कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां
मेष राशि
बुध और सूर्य का गोचर मेष राशि वालों के लिए प्रथम भाव में होगा। इससे इनके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में बढ़ोत्तरी होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के 12वें भाव में बुध और सूर्य का गोचर होगा। इससे इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन लाभ की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का बुद्धादित्य राजयोग 11वें भाव में बन रहा है। इससे उनके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन-वैभव और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। आप लोगों को भाषा पर संयम की आवश्यकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के राजयोग 10वें भाव में बन रहा है। इनको व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नए निवेश में सफलता प्राप्त होगी।
सिंह राशि
बुद्धादित्य राजयोग आपके 09वें भाव में बन रहा है। इससे धन वृद्धि के साथ-साथ यात्रा का योग है। आपको आकास्मिक धन लाभ हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों को बुध और सूर्य का योग पांचवें भाव में बन रहा है। इससे उनके दांपत्य जीवन में सुधार होगा। जिससे उन्हें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के तीसरे भाव में बुध और सूर्य का राजयोग बन रहा है। इससे उनका रूका हुआ कार्य संपन्न होने पर उनकी आय में वृद्धि होगी। बिजनेस में सफलता प्राप्त होगी।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS