Wednesday Don't: बुधवार के दिन भूलकर भी न करें ये 4 काम, वरना हो जाएंगे आप बर्बाद!

हिन्दू शास्त्र में हर दिन का महत्व बताया गया है। साथ ही किस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं इसके बारे में भी जानकारी दी गई है। बात करें अगर बुधवार की तो शास्त्रों के अनुसार ये दिन भगवान गणेश को समर्पित है। खासतौर पर गणपति जी की आराधना और व्रत किया जाता है। इतना ही नहीं, इस दिन कुछ कार्यों को करने की भी मनाही होती है। अगर आप बुधवार के दिन मना किए गए कार्यों को करते हैं तो आपको आर्थिक से लेकर शारीरिक समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि बुधवार को कौन से ऐसे कार्ये हैं जो नहीं करने चाहिए...
बुधवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
1. दूध को जलाना या गिराना नहीं चाहिए- शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि बुधवार के दिन दूध को गिराना नहीं चाहिए। इतना ही नहीं इस दिन दूध को जलाना भी मना है। ऐसे में दध से रबड़ी, खीर या छेना बनाना भी मना होता है। आप चाहें तो इन चीजों को एक दिन पहले बनाकर बुधवार के दिन सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसे बना नहीं सकते हैं।
2. पुरुषों का ससुराल जाना मना- शास्त्रों की मानें तो बुधवार के दिन पुरुषों को ससुराल नहीं जाना चाहिए। अन्य तरह की यात्रा से भी बचना चाहिए। मान्यता है कि बुधवार को पुरुषों को यात्रा करने पर नुकसान हो सकता है। इसके अलावा पुरुषों को बुधवार के दिन नए कपड़े और जूते भी नहीं पहननें चाहिए।
3. न खरीदें ये हरी चीजें- ज्योतिष के अनुसार बुधवार के दिन हरी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इनमें पालक, हरा धनिया, हरी मिर्च, साबुत मूंग दाल, अमरूद और पपीता शामिल है। इसके अलावा बालों से जुड़ी चीजें भी न तो खरीदनी चाहिए और ना ही बेचनी चाहिए।
4. महिलाओं का अपमान- वैसे तो किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए। खासतौर पर महिलाओं का अपमान तो बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वहीं, शास्त्रों में बुधवार के दिन किसी महिला या छोटी कन्या का अपमान करना मना किया गया है। इससे आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS