Bhai Dooj 2023: भाई दूज आज और कल दोनों दिन, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Bhai Dooj 2023: भाई दूज आज और कल दोनों दिन, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व
X
Bhai Dooj 2023: भाई दूज को लेकर सभी लोगोें को कंफ्यूजन है कि 14 नवंबर या 15 नवंबर को है। चलिए हम आपकी कन्फ्यूजन दूर करते हैं कि इस साल भाई दूज कब है। जानिए भाई दूज की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व...

Bhai Dooj 2023: हर साल भाई दूज का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यारे रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन सभी बहनें अपने भाई के माथे पर टीका कर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं और बदलें में भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं।

हिंदू पंचाग के मुताबिक, इस साल भाई दूज द्वितीय तिथि की शुरुआत 14 नवंबर यानी आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी। भाई दूज पर टीका लगाने का शुभ मूहूर्त आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। जबकि 15 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक है। चलिए जानते हैं कि भाई दूज का शुभ मुहूर्त और भाई को टीका करने का सही तरीका क्या है।

भाई दूज पूजा सामग्री

भाई दूज पर बहन को अपने भाई की आरती उतारते वक्त पूजा की थाली में सिंदूर, अक्षत (चावल के दाने), फूल, पान का पत्ता, चांदी का सिक्का, सुपारी, नारियल, फूल माला, कलावा, मिठाई, केला और दुर्वा आदि चीज़ों को पूजन सामग्रियों में जरूर रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि भाई दूज पर पूजा की थाली में इन सभी चीज़ों को रखना शुभ होता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इन पूजन सामग्रियों के बिना भाई दूज का त्योहार अधूरा है। इसलिए बहनें भाइयों को टीका करते समय इन चीज़ों का ध्यान रखें।

भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई

भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार की शुरुआत यमुना जी की ओर से की गई थी। यमुना और यमराज दोनों ही सूर्यदेव की संतानें है। यमराज अपनी बहन यमुना से काफी प्यार करते हैं। जब एक बार उन्हें अपनी बहन की काफी याद आ रही थी, तब वो अचानक से उनके घर पर पहुंच गए। अपने भाई को देखकर यमुना बहुत ज्यादा खुश हुई। तभी उन्होंने अपने भाई के स्वागत के लिए बहुत सारे पकवान बनाए थे। लेकिन जब वो घर के निकल रहे थे, तो बहन यमुना ने उनके मस्तक पर तिलक किया, मिठाई खिलाई और नारियल भेंट के रूप में दिया। इसके बाद यमराज ने बहन से कहा कि वह उपहार के रूप में एक वरदान मांग लें।

उसके बाद यमुना जी ने कहा कि भईया मेरे पास सब कुछ है। इसके बाद उन्होंने भाई से विनती कि आप हर साल आज के दिन कम से कम एक बार मेरे घर जरूर आएं। उसके बाद यमराज ने तथास्तु बोल दिया। इसके बाद यमराज ने कहा कि आज के दिन मैं ही नहीं, बल्कि जो भी भाई आज के दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएं, उस भाई को यमराज लंबी उम्र का आशीष देंगे। साथ ही, उसके जीवन से हर बला दूर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:- Diwali Upay 2023: दिवाली पूजा के बाद जरूर करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की समस्या

Tags

Next Story