जानिए कौनसी राशि के जातकों को कछुए की अंगुठी नहीं पहननी चाहिए

जानिए कौनसी राशि के जातकों को कछुए की अंगुठी नहीं पहननी चाहिए
X
Jyotish shastra : व्यक्ति धन, संपत्ति और अपने परिवार की खुशहाली के लिए सब कुछ करता है। लेकिन धन,संपत्ति और खुशहाली पाने के लिए उपाय ठीक प्रकार से नहीं किया जाए तो व्यक्ति को और अधिक परेशानियों को सामना करना पड़ता है।

Jyotish shastra : व्यक्ति धन, संपत्ति और अपने परिवार की खुशहाली के लिए सब कुछ करता है। लेकिन धन,संपत्ति और खुशहाली पाने के लिए उपाय ठीक प्रकार से नहीं किया जाए तो व्यक्ति को और अधिक परेशानियों को सामना करना पड़ता है। और ज्योतिष के उपाय भी इस दौरान जब ठीक प्रकार से नहीं हो पाते हैं तो वे उपाय भी अशुभ फल देने लगते हैं। और व्यक्ति कंगाल बन जाता है। इसलिए व्यक्ति को ज्योतिष के उपाय व्यक्ति को हमेशा ही सचेत रहकर और विधि विधान से करने चाहिए। और उपायों को करने से पहले उन उपायों की बारीकियों को समझ लेना बहुत ही जरुरी होता है। आजकल आपने कई लोग ऐसे देखे होंगे जिनके हाथों में कछुए के अंगुठी तो होती है लेकिन वे लोग उस कछुए की अंगुठी के फायदे और नुकसान के बारे में बिलकुल भी नहीं जानते है। बस उनका मकसद यही है कि हाथों में कछुए की अंगुठी पहनना मतलब धन को अपनी ओर आकर्षित करना है। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती हैं, जिनके जातकों को भूल से भी कछुए की अंगुठी नहीं पहननी चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन सी ऐसी राशियां हैं जिनके जातकों को कछुए की अंगुठी धारण नहीं करनी चाहिए।

1. मेष राशि

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है। ऐसे में जो व्यक्ति अगर कछुए की अंगुठी पहनता है तो मंगल की जगह अमंगल हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

2. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के देवता मंगल हैं। और ऐसे में आपको कछुए की अंगुठी कभी धारण नहीं करनी चाहिए। अगर आपने ऐसा किया तो आपके ऊपर मंगल दोष लग सकता है। और ऐसे में आपका काम-धंधा सब चौपट हो सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

3. कन्या राशि

कन्या राशि का स्वामित्व बुध ग्रह के अधीन है। इसलिए कोई भी कार्य ऐसा ना करें, जिससे आपके ऊपर कोई दोष लग जाएं। अर्थात आप कछुए की अंगुठी पहनने से बचें। जोकि आपके लिए गलत साबित हो सकती है। कन्या राशि के लोगों द्वारा कछुए की अंगुठी पहनने से इसका विपरित प्रभाव पड़ता है।

4.. मीन राशि

मीन राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। आपको बता दें कि बृहस्पति की शांति के लिए जातकों को सोना, कांसा, धातु, पुखराज, चने की दाल, शक्कर, फूल, सुपार, दक्षिणा आदि इन चीजों का दान करना चाहिए। और खास तौर से कछुए की अंगुठी नहीं पहनना चाहिए। नहीं तो अनर्थ हो सकता है।

कछुए की अंगुठी पहनने से इन राशियों के जातकों के व्यापार और काम-काज में बहुत नुकसान होता है। इनके जीवन में दुख-दर्द बढ़ जाता है। और इनके परिवार में क्लेश का वातावरण बन जाता है और इनके धन-दौलत में कमी आने लगती है। इसलिए इन राशियों के लिए कछुए की अंगुठी अच्छी नहीं मानी जा सकती है।

Tags

Next Story