vastu shastra : जानिए महिलाओं को कौन से काम नहीं करने चाहिए, जो बनते हैं आपकी बर्बादी का कारण

vastu shastra : जानिए महिलाओं को कौन से काम नहीं करने चाहिए, जो बनते हैं आपकी बर्बादी का कारण
X
vastu shastra : काल से ही घर की बहू-बेटियों को लक्ष्मी का रूप माना गया है। ऐसा माना गया है कि स्त्री चाहे तो किसी भी घर को स्वर्ग बना सकती है। और किसी भी घर को चाह तो नरक बना सकती हैं। हमारे शास्त्रों में बहू-बेटियों की कुछ आदतों के बारे में बताया गया है। जिनकी वजह से घर में दरिद्रता आती है तो वहीं कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिनकी वजह से घर में सुख-समृद्धि आती है। तो आइए जानते हैं कि महिलाओं को कौन से काम नहीं करने चाहिए।

vastu shastra : काल से ही घर की बहू-बेटियों को लक्ष्मी का रूप माना गया है। ऐसा माना गया है कि स्त्री चाहे तो किसी भी घर को स्वर्ग बना सकती है। और किसी भी घर को चाह तो नरक बना सकती है। हमारे शास्त्रों में बहू-बेटियों की कुछ आदतों के बारे में बताया गया है। जिनकी वजह से घर में दरिद्रता आती है तो वहीं कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिनकी वजह से घर में सुख-समृद्धि आती है। तो आइए जानते हैं कि महिलाओं को कौन से काम नहीं करने चाहिए।

व्यक्ति की सुख-समृद्धि उसकी स्त्री पर निर्भर करती है। स्त्री ऐसी होनी चाहिए जोकि आपके घर के सारे कार्य करें और घर के सभी सदस्यों का खास ख्याल रखें। लेकिन कुछ ऐसे भी कार्य हैं जोकि महिलाओं को नहीं करने चाहिए। क्योंकि ऐसे कार्यों को करने से आपके घर में माता लक्ष्मी कभी नहीं आती हैं।

1. झाड़ू को पैर

जिस घर की महिलाएं झाड़ू को पैर से लगाती हैं, या पैर से झाड़ू को ठोकर मारती हैं वहां कभी भी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे घर में हर वक्त दरिद्रता छायी रहती है। माना जाता है कि झाड़ू में देवी लक्ष्मी का वास होता है।

2. चूल्हे पर जwठे बर्तन

अगर आपके घर की महिलाओं की आदत है कि तबा और कढाई जैसे जूठे बर्तन चूल्हे अथवा स्टोव पर रखकर सो जाती हैं तो ऐसे घर में भी लक्ष्मी कभी नहीं आती है। ये घर में दरिद्रता का कारण बनता है। इसलिए रात को चूल्हे पर जूठे बर्तन ना रखें।

3. दरवाजे को ठोकर

जिस घर की महिलाएं पैर की ठोकर से दरवाजा खोलती हैं, अथवा ठोकर से ही घर का दरवाजा बंद करती हैं, वहां से भी घर की देवी महालक्ष्मी नाराज हो जाती है। इसलिए आपके घर में अगर ऐसा होता है तो तुरन्त रोकें।

4.दहलीज पर बैठकर भोजन

अगर आपके घर की कोर्इ महिला घर की दहलीज पर बैठकर भोजन करती है, तो उसका इस प्रकार भोजन करना उस घर की बर्बादी का कारण बनता है। हिन्दू धर्मशास्त्रों में इसे बहुत ही अशुभ माना गया है।

5.रसोई में जूठे बर्तन

अगर आपके घर की महिलाएं अपनी रसोई में रात को जूठे बर्तन रखकर सो जाती हैं, तो उनका यह कार्य गरीबी को दावत देने जैसा होता है। आप अपने घर में ऐसा ना होने दें। बर्तनों को रात में ही साफ करवाएं। घर में सुख-शांति के लिए सप्ताह में एक दिन घर में समुद्री नमक से पोंछा लगवाएं। ऐसा करने से आपके घर में महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

6. शाम को झाड़ू

जिस घर की महिलाएं प्रात: को झाड़ू लगाने की बजाय रात या शाम को झाड़ू लगाती हैं उस घर में दरिद्रता आती है। इसलिए शाम को या रात को झाड़ू लगाने की आदत को त्याग दें।

7. देर तक सोना

अगर आपके घर की महिलाओं को देर तक सोने की आदत है तो ऐसी महिलाएं आपके घर के लिए अशुभ हो सकती हैं। देर तक सोने वाली महिलाएं अपने पति और ससुराल के लोगों के लिए उनकी असफलता का कारण बनती हैं।

8. सुबह आंगन साफ ना रखना

जिस घर की महिलाएं सुबह जल्दी उठकर अपने घर का आंगन साफ नहीं करती हैं,ऐसे घर में देवी लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती हैं। घर की महिलाओं को सुबह उठने के बाद आंगन में पानी छिड़कना चाहिए। और आंगन को साफ करना चाहिए। उसके बाद प्रतिदिन रंगोली बनाकर देवी लक्ष्मी का स्वागत करना चाहिए। ऐसे घर में माता लक्ष्मी तुरन्त ही प्रवेश करती हैं।

Tags

Next Story