आर्थिक समस्याओं से छुटकारे के लिए ऐसे करें भगवान शिव का पूजन

शास्त्रों में ऐसा बताया गया है सम्पूर्ण सृष्टि का निर्माण भगवान शिव की इच्छा मात्र से ही हुआ है। इसलिए भगवान शिव की भक्ति करने वाले लोगों को दुनिया की सभी वस्तुएं आसानी से प्राप्त हो सकती हैं। शिवजी अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी कर देते हैं। शिवपुराण के अनुसार, नियमित रूप से शिव का पूजन करने वाले व्यक्ति के जीवन में दुखों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है।
शिव पुराण में एक ऐसा शास्त्र है, जिसमें भगवान शिव से संबंधित और सृष्टि के निर्माण से संबंधित रहस्यमयी बातें बताई गई हैं। शिव पुराण में कई चमत्कारी उपाय भी बताए गए हैं, जो हमारे जीवन की से जुड़ी आर्थिक समस्याओं का निदान करने के साथ-साथ अक्षय पुण्य भी प्रदान करते हैं। इन उपायों से समस्त पापों का नाश होता है और भविष्य सुखदायी बनता है।
यदि आप भगगवान शिव की कृपा से आर्थिक समस्याओं से निदान पाना चाहते हैं तो उसके लिए शास्त्रों में ये खास उपाय बताए गए हैं।
शिवलिंग पर प्रतिदिन रात को दीप जलाएं
शिव पुराण और अन्य कई धर्मशास्त्रों में कई ऐसी कथाएं प्रचलित हैं। जिनका पालन करने पर व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। तथा दुखों का नाश होता है। ऐसे ही शुभ फलों की प्राप्ति के लिए एक परंपरा बताई गई है कि प्रतिदिन रात्रि के समय शिवलिंग के पास दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय के पीछे एक प्राचीन कथा बताई गई है।
प्रचलित कथा
बताया गया है कि प्राचीन काल में गुणनिधि नाम का बहुत गरीब व्यक्ति था। एक दिन वह भोजन की खोज में लगा हुआ था। इस खोज में उसे रात हो गई और वह थक हार कर वहां स्थित एक शिव मंदिर में पहुंच गया। गुणनिधि ने सोचा कि उसे रात्रि विश्राम इसी मंदिर में कर लेना चाहिए। रात के समय वहां अंधेरा हो गया। इस अंधकार को दूर करने के लिए उसने शिव मंदिर में अपने एक वस्त्र को जलाया। रात के समय भगवान शिव के समक्ष प्रकाश करने के फलस्वरूप से गुणनिधि को अगले जन्म में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर का पद प्राप्त हुआ।
इस कथा के अनुसार रात को शिव मंदिर में दीया जलाने वाले व्यक्ति को अपार धन-संपत्ति एवं ऐश्वर्य प्राप्त होता है। इसलिए नियमित रूप से रात को किसी भी शिवलिंग पर दीप जलाना चाहिए। दीप लगाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए।
जल, दूध, चावल आदि शिव को अर्पित करें
भगवान शिव के पूजन से भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। तथा अपार धन-वैभव की प्राप्ति होती है। इसके लिए शास्त्रों में एक अन्य सटीक उपाय बताया गया है जिसे नियमित रूप से अपनाने वाले व्यक्ति अपार धन-संपत्ति प्राप्त हो सकती है। इस उपाय के साथ ही प्रतिदिन सुबह के समय शिवलिंग पर जल, दूध, चावल आदि पूजन सामग्री अर्पित करना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS