Sawan 2023 Puja Vidhi: इन पत्तों से करें सावन में महादेव की पूजा, होंगे प्रसन्न, मिलेगा मनचाहा वरदान

Sawan 2023 Puja Vidhi: हिंदू धर्म में सावन महीने को बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। यह पावन महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन माह में भोलेनाथ के भोले-भाले भक्त उनका अभिषेक और पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करते हैं। विद्वान कहते हैं कि देवों के देव महादेव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें अगर सच्चे मन से एक लोटा जल भी अर्पित कर दिया जाए तो भी वह खुश होकर मनचाहा वरदान दे देते हैं। भगवान शंकर एक मात्र ऐसे देव हैं, जो सच्ची भावना से समर्पित किए गए साधारण से साधारण वस्तुओं से प्रसन्न हो जाते है। सावन के इस महीने में शिव जी को बेलपत्र, फूल, दूध आदि वस्तुओं से पूजा की जाती है। आज हम आपको मान्यताओं के आधार पर कुछ ऐसे ही सामान्य पत्तो के बारे में बताएंगे, जिनसे महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।
शिव जी को अर्पित करें ये पत्तियां
भोलेनाथ को बेलपत्र बेहद प्रिय है, इसलिए महादेव की पूजा-अर्चना में बेलपत्र का उपयोग किया जाता है। बेलपत्र अर्पण करने से शिव जी की विशेष कृपा मिलती है। लेकिन, कुछ और खास पत्तियां भी हैं, जो शंकर जी को प्रिय हैं। इन पत्तियों को शिवलिंग पर चढ़ाना अति शुभ माना गया है।
शमी के पत्ते: बेलपत्र के साथ शमी के पत्ते भी शिवलिंग पर अर्पित किए जाते हैं। इसका अपना विशेष महत्व है, कहा जाता है कि शमी के पत्तों का संबंध शनि देव से है। अगर सावन माह में रोज प्रातःकाल गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया जाए और बिल्वपत्र के साथ अर्पित किया जाए तो महादेव की कृपा के साथ-साथ कुंडली के कई ग्रह दोष मिट जाते हैं।
Also Read: हरियाणा के इस मंदिर में महिलाएं नहीं कर सकती प्रवेश
धतूरे के पत्ते: महादेव को धतूरा चढ़ाना भी बहुत शुभ फल देता है। शिव जी की पूजा में धतूरे का उपयोग जरूर होता है। लेकिन, कम लोग ही जानते हैं कि बेलपत्र के साथ महादेव को धतूरे के पत्ते भी अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि धतूरे के पत्ते चढ़ाने से भक्त के बुरी विचार और बुरी भावनाएं नष्ट जाती हैं। वह नकारात्मक विचारों से मुक्त हो जाते हैं।
आंकड़े के पत्ते: भोलेनाथ की पूजा में आंकड़े के फूल या आक के फूलों के साथ-साथ उसके पत्तों का भी विशेष महत्व भी है। इस पत्ते को शिव जी को अर्पित करने से सारी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
पीपल का पत्ता: पीपल के पेड़ पर त्रिदेव- ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है। इसलिए हिंदू परंपरा में पीपल के पेड़ की भी पूजा की जाती है। इसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। पीपल के पत्तों पर श्रीराम का नाम लिखकर हनुमानजी और शिवजी को अर्पित करें तो कुंडली के कई ग्रह दोष दूर अपने आप दूर हो जाते हैं।
Disclaimer: हरिभूमिडॉटकॉम उपरोक्त खबर में दिए गए तथ्यों की पुष्टि नहीं करता है। इन उपायों पर अमल करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS