Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण आपको कैसे करेगा प्रभावित, जानें अपना राशिफल

Surya Grahan 2022 : सूर्य ग्रहण आपको कैसे करेगा प्रभावित, जानें अपना राशिफल
X
Surya Grahan 2022 : साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज शाम को लगने जा रहा है, जोकि भारत समेत दुनिया भर के अनेक देशों में तो दिखायी देगा, लेकिन संपूर्ण भारत में नहीं दिखायी देगा। वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी प्रारंभ हो चुका है और इस सूर्य ग्रहण को लेकर सभी लोगों में अच्छी खासी उत्सुकता भी बनी हुई है।

Surya Grahan 2022 : साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज शाम को लगने जा रहा है, जोकि भारत समेत दुनिया भर के अनेक देशों में तो दिखायी देगा, लेकिन संपूर्ण भारत में नहीं दिखायी देगा। वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी प्रारंभ हो चुका है और इस सूर्य ग्रहण को लेकर सभी लोगों में अच्छी खासी उत्सुकता भी बनी हुई है। क्योंकि आज लगने वाले सूर्य ग्रहण से जहां सभी राशियों के लोग प्रभावित होंगे, वहीं यह सूर्यग्रहण कई राशि के जातकों के लिए कल्याणकारी भी साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं साल के अंतिम सूर्य ग्रहण से किस राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

मेष

जीवनसाथी के संग दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। कोशिश करें कि, जीवनसाथी आपसे नाराज ना हो । इसीलिए उनका विशेष ध्यान रखें।

वृषभ

स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और बिलकुल भी लापरवाही ना बरतें। क्योंकि सूर्य ग्रहण का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

मिथुन

साल के अंतिम सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपकी किस्मत पर पड़ सकता है। हो सकता है कि, अब कुछ दिनों तक भाग्य आपका साथ ना दें। इसीलिए कर्म के महत्व को समझें और कार्य करें।

सिंह

सूर्य ग्रह के प्रभाव से आपकी आय में कमी आ सकती है और आमदनी के सोर्स कम हो सकते हैं।

कन्या

सूर्य ग्रहण का प्रभाव आपके शैय्या सुख में कमी ला सकता है। यानि आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं।

तुला

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपके अंदर ऊर्जा की कमी देखी जा सकती है। आप अंदर ही अंदर टूट सकते हैं। आज आप उगते हुए सूर्य को जल दें।

वृश्चिक

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आपके आत्मबल को झकझोर सकता है और आपकी आत्मशक्ति को कमजोर कर सकता है। इसीलिए आज के दिन ध्यान जरुर करें।

धनु

साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण आपके परिवार में खटास उत्पन्न कर सकता है। इसीलिए भाई-बहनों की बातों का बुरा ना मानें और उनसे भरपूर प्रेम दें।

मकर

यह सूर्य ग्रहण आपकी माता के साथ संबंधों को खराब कर सकता है। माता का विश्वास जीतने के लिए आपको कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है।

कुंभ

सूर्य ग्रहण आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। इससे आपके पति या बच्चों से संबंध प्रभावित होंगे और हो सकता है कि, आपके संबंधों में मतभेद हो जाएं।

मीन

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपके शुत्र आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। इसीलिए मित्रों से संपर्क बनाएं रखें, वहीं लोग आपका विषम परिस्थिति में साथ निभाएंगे।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags

Next Story