Surya Grahan 2022: साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण इन राशि वालों के लिए है अशुभ, हो जाएं सतर्क, वरना...

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष में भी बहुत ज्यादा महत्व होता है। वहीं साल 2022 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है। वहीं इसी दिन गोवर्धन पूजा का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लग चुका है, जोकि भारत में नहीं देखा गया था। वहीं अक्टूबर मास में 25 तारीख को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण करीब चार घंटे तीन मिनट तक रहेगा। गोवर्धन पूजा के दिन लगने वाले सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशि के जातकों के जीवन को प्रभावित करेगा। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस सूर्य ग्रहण का कुछ राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा, वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिन पर सूर्य ग्रहण का अशुभ और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो आइए जानते हैं, ज्योतिष के अनुसार, किन राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के दौरान बहुत सावधान रहने की जरुरत है।
वृषभ राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों को 25 अक्टूबर के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण परेशानियां दे सकता है। इस राशि के लोगों की सेहत पर सूर्य ग्रहण का बुरा असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरुर होगी।
मिथुन राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
मिथुन राशि के लोगों को इस दिन यात्रा करते समय विशेष सावधान रहना की जरुरत है। वहीं नौकरी और व्यापार में कुछ बदलाव होने की संभावना है और ये बदलाव आपके लिए सही नहीं हैं। ऐसी स्थिति में आप लोग बहुत सोच-समझकर फैसले लें, क्योंकि इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है।
कन्या राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
कन्या राशि वाले लोगों के लिए भी साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण शुभ नहीं माना जा रहा है। ज्योतिष की मानें तो जिन लोगों का बिजनेस विदेश से जुड़ा हुआ है, वो लोग इस दौरान अहम का त्याग कर दें तो ही आपके लिए बेहतर होगा। वहीं इस दौरान आपके खर्च भी बढ़ेंगे।
तुला राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्यदेव तुला राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में सूर्य ग्रहण का सबसे अधिक असर तुला राशि के लोगों पर देखने को मिल सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान आप लोगों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। वहीं आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ेगा। हृदय रोगियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।
वृश्चिक राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
वृश्चिक राशि के लोगों केलिए भी सूर्य ग्रहण सही नहीं माना जा रहा है। इन लोगों की आमदनी कम हो सकती है। वहीं आप लोगों को धनहानि होने के भी योग बन सकते हैं। इस दौरान आप वाणी पर संयम बरतें, वरना गलत बोलचाल से आपका ही नुकसान हो सकता है। वहीं आपके परिवार में तनाव का माहौल भी बन सकता है। इसीलिए बहुत ही सावधान रहें।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS