Yogini Ekadashi 2020: योगनी एकादशी पर धन प्राप्ति के उपाय, जिन्हें करके हो जाएंगे मालामाल

Yogini Ekadashi 2020: योगनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना मनुष्य के जीवन सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष का पड़ने वाली एकादशी को योगनी एकादशी के दिन पीपल की पूजा का अधिक महत्व दिया जाता है। साल 2020 में योगनी एकादशी व्रत 17 जून को है। धर्मग्रंथो के अनुसार योगनी एकादशी व्रत का बहुत विधान है। इस दिन आस्था रखने वाला व्यक्ति प्रातकाल उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेता है। अगर आप योगनी एकादशी के दिन कुछ उपायों का अपनाते हैं तो न केवल आपके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे, बल्कि आपके घर में सुख, शांति, धन धान्य की बरसात होगी और अगर आपको अन उपायों के के बारे में नहीं पता है तो आप हम आपको योगनी एकादशी पर धन प्राप्ति के उपायों के बारे में बताएंगे।
योगनी एकादशी पर धन प्राप्ति के उपाय (Yogini Ekadashi Par Dhan Prapti Ke Upay)
योगनी एकादशी व्रत में स्नान का विशेष प्रावधान है। स्नान के लिए मिट्टी का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। योगनी एकादशी के दिन स्नान में ऑवले का प्रयोग करना चाहिए। मनुष्य स्नान के लिए तिल के लेप का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत पून्य प्राप्त होगा।
योगनी एकादशी के दिन दूध में केसर मिलाकर अभिषेक कराने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
योगनी एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्र का पाठ करने से कुंडली के सभी दोष समाप्त होते हैं।
योगनी एकादशी के दिन भोग में भगवान विष्णु को पीली वस्तुओं का प्रयोग करने से धन की बरसात होती है।
योगनी एकादशी के दिन गीता का पाठ भगवान विष्णु की मूर्ति के समाने बठकर करने से पित्रों का आशिर्वाद प्राप्त होता है।
भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना पूरी नहीं होती है। इसलिए एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग में तुलसी का प्रयोग अवश्य करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS