Yogini Ekadashi 2022: योगिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, आपके घर होगी धन की बरसात

Yogini Ekadashi 2022: योगिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, आपके घर होगी धन की बरसात
X
Yogini Ekadashi 2022: योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना मनुष्य के जीवन सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष का पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी के दिन पीपल की पूजा का अधिक महत्व दिया जाता है।

Yogini Ekadashi 2022: योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना मनुष्य के जीवन सभी कष्ट समाप्त हो जाते हैं। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष का पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी के दिन पीपल की पूजा का अधिक महत्व दिया जाता है। साल 2022 में योगिनी एकादशी व्रत 24 जून को है। धर्मग्रंथो के अनुसार योगिनी एकादशी व्रत का बहुत विधान है। इस दिन आस्था रखने वाला व्यक्ति प्रात:काल उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लेता है। अगर आप योगिनी एकादशी के दिन कुछ उपायों का अपनाते हैं तो न केवल आपके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे, बल्कि आपके घर में सुख, शांति, धन धान्य की बरसात होगी और अगर आपको अन उपायों के के बारे में नहीं पता है तो आप हम आपको योगिनी एकादशी पर धन प्राप्ति के उपायों के बारे में बताएंगे।

ये भी पढ़ें: Lal Kitab: नीबू का ये चमत्कारी टोटका आपको कर सकता है मालामाल, जानें इसकी प्रयोगविधि

योगिनी एकादशी धन प्राप्ति के उपाय

योगिनी एकादशी व्रत में स्नान का विशेष प्रावधान है। स्नान के लिए मिट्टी का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। योगिनी एकादशी के दिन स्नान में आंवले का प्रयोग करना चाहिए। मनुष्य स्नान के लिए तिल के लेप का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको बहुत पून्य प्राप्त होगा।

योगिनी एकादशी के दिन दूध में केसर मिलाकर अभिषेक कराने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

योगिनी एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्र का पाठ करने से कुंडली के सभी दोष समाप्त होते हैं।

योगिनी एकादशी के दिन भोग में भगवान विष्णु को पीली वस्तुओं का प्रयोग करने से धन की बरसात होती है।

योगिनी एकादशी के दिन गीता का पाठ भगवान विष्णु की मूर्ति के समाने बठकर करने से पित्रों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान विष्णु की पूजा तुलसी के बिना पूरी नहीं होती है। इसलिए एकादशी के दिन भगवान विष्णु को भोग में तुलसी का प्रयोग अवश्य करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags

Next Story