चांदी की चीजों से चमक सकती है आपकी किस्मत, आइए जानें

चांदी की चीजों से चमक सकती है आपकी किस्मत, आइए जानें
X
चांदी से निर्मित पांच चीजों का दौलत को अपनी ओर खींचने में बहुत बड़ा योगदान है। अगर आप चांदी से बनी पांच चीजों में से कोई भी एक चीज को आप अपने घर ले आए तो आपकी किस्मत चमक सकती है। अगर आपको घर में सुख, शांति और समृद्धि चाहिए तो चांदी की कुछ चीजें अपने घर में रखने से अपार धन-दौलत के मालिक आप बन सकते हैं। इन चांदी की चीजों को घर में रखकर आप किसी भी प्रकार की दुर्घटना, ग्रहक्लेश, ग्रह नक्षत्र के दुष्ट प्रभावों से बच सकते हैं। और घर के कुछ विशेष स्थानों पर चांदी रखने के भी कई विशेष फायदे हैं। तो आइए आप भी जानें कि चांदी को किस अवस्था में रखना चाहिए। और किन-किन रूपों में रखना चाहिए।

1. चांदी का चौकोर टुकड़ा

चांदी का एक चौकोर टुकड़ा अपने घर में रखने से करियर और व्यापार में प्रगति होती है। और धन लाभ बहुत तेजी से होता है। ऐसे में महालक्ष्मी के कदम भी बहुत तेजी से आपके घर की ओर खींचे चले आते हैं। इन टुकड़ों को आप लॉकर रूम में रख सकते हैं। या फिर लिविंग रूम में भी आप रख सकते हैं।

2. चांदी की चेन

अगर आपके विवाह में बिलंब हो तो शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को सुबह चांदी की एक ठोस गोली चांदी की ही चेन में पिरोकर पहनना चाहिए। और अगर आपकी कुंडली के प्रथम भाव में राहु हो तो गले में चांदी की चेन पहनना अत्यंत लाभकारी होता है। ऐसे में आपका दुख-दर्द सब दूर हो जाता है।

3. चांदी का हाथी

अगर आपको व्यापार में दोगुनी तरक्की चाहिए, और आपको बिजनेस की ऊंचाईयों को छूना है तो आपको अपने कार्यस्थल पर शास्त्रों के अनुसार चांदी का हाथी अवश्य रखना चाहिए। चांदी का हाथी घर में रखने से धन की देवी महालक्ष्मी तो प्रसन्न होती ही हैं, साथ ही भगवान गणेश की कृपा भी आप पर बनी रहती है। ऐसे में इन दोनों की कृपा धन-दौलत, रूतवा और पैसा आदि आपको हासिल करा सकती है।

4. चांदी की डिब्बी

अपनी तिजोरी में चांदी की डिब्बी में पानी भरकर रख दें। और जब ये पानी सूख जाए तो उसको फिर से भरकर रख दें। लेकिन यह बात ध्यान रखें कि यदि आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में राहु है तो डिब्बी में शहद भरकर घर के बाहर जमीन में दबा दें। ऐसा करने से परिणाम अच्छे मिलेंगे।

5. चांदी का गिलास

चांदी के गिलास में पानी पीना बहुत अच्छा होता है। और जिन लोगों को भावनात्मक परेशानियां अधिक होती हैं, वो लोग चांदी का प्रयोग सावधानी से कर सकते हैं। जो व्यक्ति चांदी के गिलास से पानी पीता है, तो घर में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

Tags

Next Story