बॉस की राशि से जाने उनके मन और दिल का हाल, जानिए वो कितने सच्चे और खोटे?

बॉस की राशि से जाने उनके मन और दिल का हाल, जानिए वो कितने सच्चे और खोटे?
X
अगर आप भी अपने बॉस के स्वभाव को अच्छे से जानना चाहते हैं तो ऐसे में आप उनकी नाम राशि से ये पता लगा सकते हैं। आइए आपको राशि के हिसाब से लोगों के स्वभाव के बारे में बताते हैं...

चाहे काम कैसे भी हो हर संस्थान में बॉस की अहम भूमिका होती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सबसे अच्छा बॉस मिलना मानों सोने पर सुहागा का काम करता है। बॉस के स्वभाव से परिचित लोगों के लिए तो नौकरी को करना बोझ की तरह नहीं होता, क्योंकि वो उनकी पंसद या नपसंद से बखूबी परिचित होते हैं। वहीं, अगर आप भी अपने बॉस के स्वभाव को अच्छे से जानना चाहते हैं तो ऐसे में आप उनकी नाम राशि से ये पता लगा सकते हैं। आइए आपको राशि के हिसाब से लोगों के स्वभाव के बारे में बताते हैं...

मेष और वृश्चिक राशि

ज्योतिष के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि के लोगों को हंसी-मजाक करना पसंद होता है। अपनी प्रशंसा सुनने के लिए ये हमेशा तैयार रहते है। बात जब अनुशासन की आती है तो इस मामले में ये कठोर होते हैं। राजनीति और संगीत में इनकी रुचि होती है। इन राशि के जातकों की वृषभ और तुला राशि से नहीं बनती है।

वृषभ और तुला राशि

वृषभ और तुला राशि के लोग कल्पनाशील स्वभाव के होते हैं। सामान्य तौर पर ये स्वभाव के बहुत जिद्दी होने के साथ विनम्र भी होते हैं। इन्हें अपनी तारीफ करवाना पसंद नहीं होता है। इन जातकों की मिथुन और वृश्चिक राशि से नहीं बनती है।

मिथुन और कन्या राशि

मिथुन और कन्या राशि के जातकों का स्वभाव धीर और गंभीर होता है। इन्हें केवल अपने हित की बातें सुनना पसंद होता है। ये किसी भी कार्य को शुरू करने पहले काफी सोचते हैं। इन्हें अपनी ज्ञान और काम की प्रशंसा करवानी पसंद होती है।

कर्क और सिंह राशि

कर्क और सिंह राशि के जातक अनिशासित, भावुक, ज्ञानवान और मेधवी होते हैं। इन्हें दिखावा करना पसंद नहीं होता है। ये लोग दिल के साफ होते हैं। किसी पर भी जल्दी भरोसा कर लेते हैं। इन्हेें अपनी चापलूसी करवाना पसंद नहीं होता है।

मकर और कुंभ राशि

मकर और कुंभ राशि के लोग भावुक और दयालु स्वभाव के होते हैं। काम के मामले में ये बहुत अनुशासित होते हैं। इन्हें गुस्सा काफी कम आता है और जब आता है तो कोई इनके गुस्से बच नहीं सकता है। कई बार काम करवाने के लिए ये सख्त होने का दिखावा भी करते हैं। इन्हें हर तरह की बात को खुलकर करना पसंद होता है। लड़ाई-झगड़े से ये दूर रहना पसंद करते हैं।

धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि के लोग भावनात्मक और संवेदनशील होते हैं। इन्हे हर बात को खुलकर करना पसंद होता है। इनसे कोई अगर कोई बात छुपाता है तो ये बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। साथ ही ये धार्मिक प्रवृति के भी होते हैं. इनके साथ खुले दिमाग से बात करेंगे तो ये खुश रहेंगे.

Tags

Next Story