1 October 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

1 October 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और तीसरा नवरात्र है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा - अर्चना की जाती है। इसके अलावा नौ ग्रह और सताईस नक्षत्र आपकी राशि के बारे में क्या कहते हैं तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के सभी मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोवांछित इच्छा पूर्ण होगी।
1 अक्टूूबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : ज्येष्ठा
योग : शोभन
करण : गर
सूर्योदय: 06:31
सूर्यास्त : 17:38
1 अक्टूूबर 2019 मेष राशिफल
परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा। तीर्थ यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कहीं जाने के लिए कोई खास न्यौता मिल सकता है।
मेष राशि का शुभ अंक – 6
मेष राशि का शुभ रंग - वॉयलेट
1 अक्टूूबर 2019 वृषभ राशिफल
सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताएंगे। शहर से बाहर किसी दोस्त से मिलने जा सकते हैं। पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। अपने साथी के साथ समय बिताएंगे।
वृषभ राशि का शुभ अंक – 5
वृषभ राशि का शुभ रंग -फोरेस्ट ग्रीन
1 अक्टूूबर 2019 मिथुन राशिफल
शहर से बाहर यात्रा करने को लेकर विचलित हो सकते हैं। यात्रा कर रहे लोगों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। रहने के लिए उपयुक्त मिलेगी। अपने साथी के और करीब आने में सफल होंगे।
मिथुन राशि का शुभ अंक – 1
मिथुन राशि का शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन
1 अक्टूूबर 2019 कर्क राशिफल
किसी नए रिश्ते को कुछ समय देना बेहतर होगा। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आएगा। अपने साथी के अच्छे से पेश आएं।
कर्क राशि का शुभ अंक – 2
कर्क राशि का शुभ रंग - सफेद
1 अक्टूूबर 2019 सिंह राशिफल
आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के किसी मामले को समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। अपने साथी के कहीं घूमने जाने से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। ज्वैलरी या प्रॉप्रर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।
सिंह राशि का शुभ अंक – 8
सिंह राशि का शुभ रंग - फोरेस्ट ग्रीन
1 अक्टूूबर 2019 कन्या राशिफल
परिवार में किसी निर्णय के चलते समस्या हो सकती है। किसी लकी ड्रॉ में फ्लैट निकलने के योग हैं। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों को लेकर ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पैरेट ग्रीन
1 अक्टूूबर 2019 तुला राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए योग करें और ध्यान लगाएं। परिवार के लोग आपके विचार से सहमत होंगे। विदेश से व्यापार के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। कहीं ड्राइव पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे।
तुला राशि का शुभ अंक – 17
तुला राशि का शुभ रंग –लेवेंडर
1 अक्टूूबर 2019 वृश्चिक राशिफल
परिवार में चली आ रही कोई गलफहमी दूर होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। पुराना प्यार जिंदगी में वापिस दस्तक दे सकता है।
वृश्चिक राशि का शुभ अंक – 9
वृश्चिक राशि का शुभ रंग – क्रीम
1 अक्टूूबर 2019 धनु राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए नए नए व्यायाम करने की कोशिश करें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। किसी यात्रा पर जाकर प्रेम की प्राप्ति हो सकती है।किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं।
रोमांस के लिए समय अच्छा है।
धनु राशि का शुभ अंक – 7
धनु राशि का शुभ रंग – गोल्डन
1 अक्टूूबर 2019 मकर राशिफल
रुका हुआ कोई पैसा वापिस मिल सकता है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। घर के कामों में किसी से मदद मिल सकती है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
मकर राशि का शुभ अंक – 18
मकर राशि का शुभ रंग – मरुन
1 अक्टूूबर 2019 कुंभ राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। परिवार के किसी करीबी की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी अच्छे पैसे मिल सकते हैं। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
कुंभ राशि का शुभ अंक – 4
कुंभ राशि का शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू
1 अक्टूूबर 2019 मीन राशिफल
घर पर किसी समारोह के आयोजन में पैसा ज़्यादा लगेगा। करियर के लिए दिन अच्छा है। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। यात्रा करने जाना फायदेमंद साबित होगा। पढ़ाई में नई ऊंचाईयों को छूने में कामियाब होंगे। कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
मीन राशि का शुभ अंक – 3
मीन राशि का शुभ रंग – पीच
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS