11 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

11 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज का राशिफल (Today's Horoscope) : 11 November 2019 आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और बैकुंठ चतुर्दशी भी है, इसके अलावा कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

11 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज सोमवार का दिन है। आज के बैकुंठ चतुर्दशी भी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने वाले व्यक्ति को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आज चंद्रमा मेष राशि में भी प्रवेश कर रहा है जिसका सभी राशियों पर अलग- अलग प्रभाव पड़ेगा तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)

आज के दिन चंद्रमा को रात के समय अर्घ्य देने से चंद्रमा मजबूत होता है।

11 नवंबर 2019 का पंचांग

नक्षत्र : भरणी

योग : व्यतीपात

करण : वणिज

सूर्योदय: 06:40

सूर्यास्त : 17:30


11 नवंबर 2019 मेष राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर काफी सारी चीज़ों में व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं।पढ़ाई को लेकर मेहनत करने की ज़रूरत है। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मेष राशि शुभ अंक – 18

मेष राशि शुभ रंग - ब्राउन


11 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल

व्यायाम से फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। पैसे बचाकर किसी सामान की खरीददारी कर पाएंगे।करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की मदद को आगे आएंगे। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करते समय सतर्क रहें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आपका साथी कुछ निर्णय लेने के लिए आप पर दबाव बना सकता है।

वृषभ राशि शुभ अंक – 6

वृषभ राशि शुभ रंग - वॉयलेट


11 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल

सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की शादी के योग बन रहे हैं। किसी यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे। प्रॉप्रर्टी को लेकर कोई चीज़ आपके पक्ष में आएगी। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें।

मिथुन राशि शुभ अंक – 7

मिथुन राशि शुभ रंग - क्रीम


11 नवंबर 2019 कर्क राशि

सेहत में सुधार के योग हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा।कार्यक्षेत्र पर किसी नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम पर खरीदेंगे। अपने करीबियों के साथ समय बिताएंगे। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि शुभ अंक – 18

कर्क राशि शुभ रंग - रॉयल ब्लू


11 नवंबर 2019 सिंह राशिफल

सेहत में सुधार के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। परिवार में अलग-थलग महसूस कर सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से तैयारी कर लें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए दिन शुभ है। समाज में मान-सम्ना बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि शुभ अंक – 3

सिंह राशि शुभ रंग – केसरिया


11 नवंबर 2019 कन्या राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें अधूरा छोड़ने के कारण समस्या हो सकती हैं। किसी ऐतिहासिक जगह घूमने का मौका मिल सकता है। किसी नए घर के कंस्ट्रक्शन में व्यस्त रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने साथी के साथ दिन बिताने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि शुभ अंक – 8

कन्या राशि शुभ रंग – हरा


11 नवंबर 2019 तुला राशिफल

परिवार के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित होंगे। अच्छे दाम में शॉपिंग करने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र पर कोई उत्साहित करने वाली खबर मिल सकती है। प्रॉप्रर्टी को लेकर जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। पढ़ाई में सफल होने के लिए मेहनत करें। प्रेम संबंधों के राज़ खुल सकते हैं।

तुला राशि शुभ अंक – 5

तुला राशि शुभ रंग – हरे रंग के सभी शेड्स


11 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल

सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। अचानक किसी चीज़ की खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को लेकर सतर्क रहें। किसी यात्रा पर जाना फायदेमंद रहेगा। प्रॉप्रर्टी की किसी डील को करने पर लाभ होगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के मूड के कारण समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि शुभ अंक – 17

वृश्चिक राशि शुभ रंग – टरक्वॉइश


11 नवंबर 2019 धनु राशिफल

सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। फिज़ूल खर्चों को कम कर धन की बचत पर ध्यान दें। फ्री लांसिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की मदद करने से उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी विवाद प्रॉप्रर्टी का मामला सुलझ सकता है। पढ़ाई में सफल होने के लिए मेहनत करें। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं।

धनु राशि शुभ अंक – 9

धनु राशि शुभ रंग – मरुन


11 नवंबर 2019 मकर राशिफल

आपके प्रयासों के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर चीजों को संभालने में कामियाब होंगे। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। अपने खानपान पर खास ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपने पसंदीदा चीज़ करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि शुभ अंक – 1

मकर राशि शुभ रंग – क्रीम


11 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी चीज़ में किया गया फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी क्लांइट को समझाना मुश्किल हो सकता है। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। अपने लिए घर की खरीददारी कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि शुभ अंक – 11

कुंभ राशि शुभ रंग – गाढ़ा आसमानी


11 नवंबर 2019 मीन राशिफल

सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए धन का इंतज़ाम आसानी से कर लेंगे। कार्यक्षेत्र पर चीज़ें आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार के साथ समय बिताना मुश्किल होगा। आज के दिन प्रॉप्रर्टी में निवेश ना करें। किसी को दी गई मदद के बदले तुरंत कुछ उम्मीद ना करें। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।

मीन राशि शुभ अंक – 6

मीन राशि शुभ रंग - कॉफी

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story