12 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

12 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Todays Horoscope)
X
आज का राशिफल (Today's Horoscope) : 12 November 2019 आज का राशिफल (Today's Horoscope) आज कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरु जयंती का महापर्व है, इसके साथ ही ग्रहों की चाल भी बदल रही है, जानिए अपना आज का राशिफल

12 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मंगलवार का दिन है और कार्तिक पूर्णिमा भी, सूर्य तुला राशि में और चंद्र मेष-वृषभ राशि में विचरण कर रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी राशि पर पड़ेगा। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)

आज के दिन आपको भगवान विष्णु को वैजन्ती माला अर्पित करने से मनुष्य के सारे पाप समाप्त हो जाते हैं।

12 नवंबर 2019 का पंचांग

नक्षत्र : भरणी

योग : व्यतापता

करण : भावा

सूर्योदय: 06:42

सूर्यास्त : 17:27


12 नवंबर 2019 मेष राशिफल

सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। किसी चीज़ में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच लें। किसी सहयोगी के व्यवहार चलते परेशान हो सकते हैं। किसी की मदद करने पर परिवार के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जाएगा। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। प्रेम संबंधों में कोई सरप्राइज़ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है।

मेष राशि शुभ अंक – 7

मेष राशि शुभ रंग - क्रीम


12 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल

व्यायाम कर रहे लोग स्वस्थ खानपान की आदत डालें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी की सलाह आपके काफी काम आएगी। प्रोफेशनल और पर्सनल रिश्तों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नए वाहन की खरीददारी के योग बन रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे।अपने साथी के व्यक्तित्व का दूसरा रुप देखकर आश्चर्य होगा।

वृषभ राशि शुभ अंक – 3

वृषभ राशि शुभ रंग - बेज़


12 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी चीज़ में किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर नए लोगों के प्रति सजग रहें। परिवार में किसी बात को लेकर विद्रोह कर सकते हैं। सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी घर या अपार्टमेंट की खरीददारी कर सकते हैं। किसी को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामियाब होंगे।

मिथुन राशि शुभ अंक – 15

मिथुन राशि शुभ रंग - टरक्वॉइश


12 नवंबर 2019 कर्क राशि

सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। रुका हुआ धन वापिस मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी मंहगी चीज़ की खरीददारी करेंगे। पढ़ाई में कोई आपको प्रोत्साहित करेगा। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कर्क राशि शुभ अंक – 8

कर्क राशि शुभ रंग - इलैक्ट्रिक ग्रे


12 नवंबर 2019 सिंह राशिफल

वज़न को नियंत्रित करने की कोशिश करें। किसी चीज़ में निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर काम का दबाव कम रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को आपकी सहानुभूति की ज़रुरत है। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले में समय की ज़रूरत है। समाज में काफी मान-सम्मान पाएंगे। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

सिंह राशि शुभ अंक – 5

सिंह राशि शुभ रंग – हल्का हरा


12 नवंबर 2019 कन्या राशिफल

सेहत को लेकर व्यायाम ज़रूर करें। धन संबंधित समस्या हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए समय सही है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलें। किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करते समय थोड़ा सोच लें। सामाजिक मोर्चे पर चीज़ें आपके मन मुताबिक नहीं होगी। प्रेम संबंधों में जल्दबाज़ी से बचें।

कन्या राशि शुभ अंक – 2

कन्या राशि शुभ रंग – सफेद


12 नवंबर 2019 तुला राशिफल

सेहत को लेकर दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर आपकी तारीफ होगी। परिवार के किसी सदस्य पर गुस्सा आ सकता है। किसी नई जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी घर को खरीदने की सोच सकते हैं। घर के कामों को प्लान बनाकर करने की कोशिश करें। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

तुला राशि शुभ अंक – 7

तुला राशि शुभ रंग – हरा


12 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल

रियल स्टेट में निवेश से पहले अच्छे से सोच लें। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मामलों को संभालते समय सतर्क रहें। सेहत को सजग रहने की ज़रूरत है। किसी दूसरे घर में शिफ्ट हो सकते हैं। घर को नए स्टाइल से व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद से बचें।

वृश्चिक राशि शुभ अंक – 1

वृश्चिक राशि शुभ रंग – लाइट ब्राउन


12 नवंबर 2019 धनु राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। अपने बॉस को सैलरी बढ़ाने के लिए सहमत करने की कोशिश करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की मदद करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जाएगा। समाज में किसी भी तरह के गॉसिप को करने से बचें। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।

धनु राशि शुभ अंक – 6

धनु राशि शुभ रंग – लेवेंडर


12 नवंबर 2019 मकर राशिफल

वज़न नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करें। किसी को उधार दिया पैसा वापिस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी नई चीज़ की शुरुआत करेंगे। किसी चालाक रिश्तेदार से सतर्क रहने की ज़रूरत है। आज के दिन किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी ना करें। समाजिक कामों के चलते थकान महसूस करेंगे। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।

मकर राशि शुभ अंक – 11

मकर राशि शुभ रंग – सिल्वर


12 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल

सेहतमंद रहने के लिए स्पोर्टस से जुड़ी एक्टिविटी करें। नए व्यापार को शुरु करने से पहले अच्छे से सोच लें। कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए दिन अच्छा है। मौसम के कारण किसी यात्रा पर जाने से परेशानी हो सकती है। सही घर को ढूंढने के चलते कुंठित महसूस करेंगे। समाज में सभी आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

कुंभ राशि शुभ अंक – 7

कुंभ राशि शुभ रंग – केसरिया


12 नवंबर 2019 मीन राशिफल

सेहत को लेकर सजग रहेंगे। किसी चीज़ की खरीददारी में ज़्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर शांत रहने की कोशिश करें। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा।आज के दिन शॉपिंग करने की सोच सकते हैं।वैवाहिक जीवन में कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मीन राशि शुभ अंक – 18

मीन राशि शुभ रंग - पर्पल

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story