12 September 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

12 September 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुदर्शी तिथि है। आज के दिन भगवान गणेश का विसर्जन करने से पहले उनकी विधिवत पूजा करनी चाहिए और बप्पा को फिर से आने का न्यौता देना चाहिए। इसके अलावा आपकी राशि पर ग्रह नक्षत्रों का क्या असर पड़ने वाला है आइए जानते हैं आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करके अपने दाहिने हाथ की कलाई पर अनंत धागा बांधें। इससे आपके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
12 सितंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : शतभिषा
योग : सुकर्मा
करण : गर
सूर्योदय: 06:04
सूर्यास्त : 18:30
12 सितंबर 2019 मेष राशिफल
करियर के लिए दिन बेहतर रहेगा। परिवार के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
मेष राशि का शुभ अंक – 4
मेष राशि शुभ रंग - नारंगी
12 सितंबर 2019 वृषभ राशिफल
घर पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। सड़क मार्ग पर यात्रा करते समय सतर्क रहें। किसी घर या अपॉर्मेंट की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। अपने साथी के लिए समय निकालने की कोशिश करें।
वृषभ राशि का शुभ अंक – 5
वृषभ राशि का शुभ रंग – सी ग्रीन
12 सितंबर 2019 मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सभी के साथ बनाकर चलें। परिवार की कोई समस्या को चतुराई से सुलझाने की कोशिश करें। किसी टूरिस्ट स्थान पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े काम में नुकसान हो सकता है।प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि का शुभ अंक – 11
मिथुन राशि का शुभ रंग - गुलाबी
12 सितंबर 2019 कर्क राशिफल
कार्यक्षेत्र पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के लोगों की सलाह का सम्मान करेंगे। किसी के साथ घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। रोमांस के लिए समय अच्छा है।
कर्क राशि का शुभ अंक – 8
कर्क राशि का शुभ रंग - मरुन
12 सितंबर 2019 सिंह राशिफल
कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर सतर्क रहें। कोई मेहमान आपके घर आ सकता है। कोई घर खरीदने का सपना पूरा होगा। पढ़ाई को लेकर मेहनत करते रहें। रोमांस के लिए समय अनुकूल नहीं है।
सिंह राशि का शुभ अंक – 22
सिंह राशि का शुभ रंग - क्रीम
12 सितंबर 2019 कन्या राशिफल
परिवार से अलग रह रहे लोग परिवार से मिलकर खुश होंगे। खानदानी प्रॉप्रर्टी उपहार में मिलेगी। पढ़ाई के लिए समय अच्छा है। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशि का शुभ अंक – 7
कन्या राशि का शुभ रंग - गुलाबी
12 सितंबर 2019 तुला राशिफल
कार्यक्षेत्र पर उतने काम के लिए हामी भरें जितना आप कर सकें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। रियल स्टेट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
तुला राशि का शुभ अंक – 2
तुला राशि का शुभ रंग - सफेद
12 सितंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। माता-पिता आपके व्यवहार के कारण आप पर शक कर सकते हैं। प्रॉप्रर्टी के किसी मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों को लेकर दुविधा में रह सकते हैं।
वृश्चिक राशि का शुभ अंक – 9
वृश्चिक राशि का शुभ रंग - लाल
12 सितंबर 2019 धनु राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी की साज़िश का शिकार हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। अपने करीबी दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी खरीदने के लिए दिन शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
धनु राशि का शुभ अंक – 3
धनु राशि का शुभ रंग - क्रीमसन
12 सितंबर 2019 मकर राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी मुश्किल स्थिति का सामना आसानी से कर लेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में आ सकता है। पढ़ाई को लेकर मदद की उम्मीद ना करें। प्रेम संबंधों में भाग्य के साथ की ज़रूरत पड़ेगी।
मकर राशि का शुभ अंक – 8
मकर राशि शुभ रंग – वॉयलेट
12 सितंबर 2019 कुंभ राशिफल
परिवार के किसी मामले को सुलझाने की कोशिश करेंगे। अचानक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। किसी घर की खरीददारी करने में कामियाब होंगे। पढ़ाई में भाग्य का साथ मिलेगा। आपका साथी आपके साथ समय बिताना चाहेगा।
कुंभ राशि का शुभ अंक – 3
कुंभ राशि का शुभ रंग - रोज़
12 सितंबर 2019 मीन राशिफल
व्यवसाय में सोच समझकर कर ही कोई निर्णय लें। घर को दोबारा व्यवस्थित कर सकते हैं। कोई प्रॉप्रर्टी अच्छे दाम में मिल सकती है। पढ़ाई में मेहनत की ज़रूरत है। आपके साथी के साथ आपका रिश्ता मज़बूत होगा।
मीन राशि का शुभ अंक – 15
मीन राशि का शुभ रंग - मर्जेंटा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS