16 December 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

16 December 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सूर्य दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेगा। उसके बाद सूर्य मूल नक्षत्र में प्रवेश करेगा। जो केतु का नक्षत्र है। जिसकी वजह से आपको इसके शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम प्राप्त हो सकते हैं तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)
आज के दिन शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें।
16 दिसंबर 2019 का पंचांग
- नक्षत्र : अश्लेशा
- योग : वैधृति
- करण : तैतिल
- सूर्योदय: 07:07
- सूर्यास्त : 17:27
16 दिसंबर 2019 मेष राशिफल
कार्यक्षेत्र पर काम पर ध्यान देने की ज़रूरत है। परिवार में किसी मामले को लेकर आपके नरम रुख का सभी स्वागत करेंगे। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई में किसी की मदद आपके काफी काम आएगी।प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
मेष राशि आज का स्वास्थ्य
सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
मेष राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्लूइश ग्रीन
16 दिसंबर 2019 वृषभ राशिफल
प्रोफेशनल्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। घऱ पर समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। घर खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं।रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि आज का स्वास्थ्य
सेहत में सुधार के योग हैं।
वृषभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आय के नए साधन खुल सकते हैं।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- डार्क स्लेट ग्रे
16 दिसंबर 2019 मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर आज जिम्मेदारियां मिल सकती है। किसी के मूड के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। किसी नए घर या फ्लैट का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की सोच सकते हैं।
मिथुन राशि आज का स्वास्थ्य
सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।
मिथुन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आय में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सफेद
16 दिसंबर 2019 कर्क राशि
किसी प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलेंगे।कार्यक्षेत्र पर सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी रिश्तेदार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों को लेकर समय कठिन है।
कर्क राशि आज का स्वास्थ्य
सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें।
कर्क राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन
16 दिसंबर 2019 सिंह राशिफल
कहीं छुट्टियों पर जाकर एंजॉय करेंगे। मकान मालिक अपना घर किराए पर दे सकते हैं।कार्यक्षेत्र पर कोई मतभेद विवाद का रुप ले सकते हैं। जीवनसाथी के समय बिताना अच्छा लगेगा। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि आज का स्वास्थ्य
परिवार के लोग आपकी सेहत का ख्याल रखेंगे।
सिंह राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने से पहले कागज़ात ज़रूर पढ़ें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हल्का नीला
16 दिसंबर 2019 कन्या राशिफल
कार्यक्षेत्र पर चली आ रही समस्याओं पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है।परिवार के साथ छुट्टियों का प्लान बना सकते हैं। किसी मकान को किराए पर देने से लाभ होगा। अपने काम से शांति और सुकून महसूस करेंगे। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
कन्या राशि आज का स्वास्थ्य
सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करें।
कन्या राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी चीज़ में किया गया निवेश लाभ देगा।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- डार्क ब्राउऩ
16 दिसंबर 2019 तुला राशिफल
प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर तय सीमा में काम पूरा करने के लिए मेहनत करें। परिवार के सदस्य की सलाह ज़रूर सुनें। लंबे समय बाद किसी दोस्त या रिश्तेदार से मिलना हो सकता है।जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है।
तुला राशि आज का स्वास्थ्य
सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम ज़रूर करें।
तुला राशि आज की आर्थिक स्तिथि
रियल स्टेटस में निवेश का मौका मिल सकता है।
शुभ अंक- 17
शुभ रंग- सफेद
16 दिसंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सफलता पाने के लिए अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। व्यस्तता के चलते परिवार के साथ समय बिताना मुश्किल होगा। परिवार में चला आ रहा प्रॉप्रर्टी का कोई विवाद जल्दी सुलझेगा। बचपन के दोस्त से मिलकर पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। अपने साथी को समय देना मुश्किल होगा।
वृश्चिक राशि आज का स्वास्थ्य
सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
वृश्चिक राशि आज की आर्थिक स्तिथि
लोन समय पर चुका पाएंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- डार्क ग्रे
16 दिसंबर 2019 धनु राशिफल
आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। परिवार के किसी विवाद को सुलझाने की कोशिश करें। विदेश जा रहे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी को बुक करा सकते हैं। अपने साथी के साथ किया वादा पूरा करेंगे।
धनु राशि आज का स्वास्थ्य
सेहत में सुधार होगा।
धनु राशि आज की आर्थिक स्तिथि
आय में बढ़ोत्तरी के योग हैं।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीच
16 दिसंबर 2019 मकर राशिफल
किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर छुट्टी मांगते समय सतर्क रहें। विदेश से कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रूरत है। कोई आपकी भावनओं को समझेगा।
मकर राशि आज का स्वास्थ्य
सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं।
मकर राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- कॉफी
16 दिसंबर 2019 कुंभ राशिफल
दोस्तों के साथ ज़्यादा समय बिताने से बचें। कार्यक्षेत्र पर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। परिवार के बुजुर्गों से मिलकर अच्छा लगेगा। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।
कुंभ राशि आज का स्वास्थ्य
सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम ज़रुर करें।
कुंभ राशि आज की आर्थिक स्तिथि
प्रॉप्रर्टी खरीदने और बेचने की सोच सकते हैं।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- रोज़ी ब्राउन
16 दिसंबर 2019 मीन राशिफल
विदेश जाने का मौका मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है।खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। पढ़ाई में कोई आपकी मदद करेगा। प्रेम संबंधों को लेकर किसी पर विश्वास करने से बचें।
मीन राशि आज का स्वास्थ्य
सेहत को लेकर जागरुक रहेंगे।
मीन राशि आज की आर्थिक स्तिथि
किसी चीज़ पर ज़्यादा खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- पर्पल
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS