17 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

17 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। इसी का साथ चंद्रमा शाम 5 बजकर 6 मिनट के बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। जिसका सभी लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन भगवान सूर्य को लाल पुष्प अर्पित करने के बाद आदित्य हृदय स्रोत का पाठ अवश्य करें
17 नवंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : पुनर्वसु
योग : शुभ
करण : तैतिल
सूर्योदय: 06:45
सूर्यास्त : 17:27
17 नवंबर 2019 मेष राशिफल
वज़न निंयत्रित करने के लिए खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी से आर्थिक मदद लेने से बचें। आपके सीनियर्स आपको पसंद करेंगे। परिवार के लोग किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। समाज के कामों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आपका साथी आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान बना सकता है।
मेष राशि शुभ अंक – 6
मेष राशि शुभ रंग - लेवेंडर
17 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल
कार्यक्षेत्र पर खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे। किसी सामान पर बेबजह पैसा कर सकते हैं। सेहत को लेकर जागरुक होंगे। परिवार के किसी सदस्य की सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।पढ़ाई में आपको मेहनत की सफल परिणाम मिलेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है।
वृषभ राशि शुभ अंक – 18
वृषभ राशि शुभ रंग - ब्राउन
17 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर समय सीमा के अंदर असाइनमेंट पूरे कर पाएंगे। किसी निर्णय को लेने से पहले परिवार की सलाह ज़रूर सुनें। खानदानी प्रॉप्रर्टी को लेकर झगड़ा हो सकता है। किसी की मदद करना लाभदायक रहेगा।अपने साथी के लिए समय निकालने में मुश्किल होगी।
मिथुन राशि शुभ अंक – 7
मिथुन राशि शुभ रंग - मजेंटा
17 नवंबर 2019 कर्क राशि
स्पोर्टस से जुड़ी एक्टिविटी करने से वज़न नियंत्रित रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। विवाह योग्य लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है।पढ़ाई में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने की कोशिश करेंगे।प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन है।
कर्क राशि शुभ अंक – 22
कर्क राशि शुभ रंग - डार्क ग्रे
17 नवंबर 2019 सिंह राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी को उधार दिया पैसा वापिस मिलना मुश्किल होगा। क्रिएटिविटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभ दिलाने वाला है। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में खरीद सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि शुभ अंक – 17
सिंह राशि शुभ रंग – पैरेट ग्रीन
17 नवंबर 2019 कन्या राशिफल
वज़न नियंत्रित करने में कामियाब होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। परिवार के किसी सदस्य को अनुशासन सिखाने की ज़रूरत है। अचानक कोई खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं। समाज में दूसरों को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। किसी के साथ मुलाकात प्रेम में बदल सकती है।
कन्या राशि शुभ अंक – 5
कन्या राशि शुभ रंग – लेमन
17 नवंबर 2019 तुला राशिफल
व्यापार में लाभ के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण चीज़ के संचालन की ज़िम्मेदारी मिलेगी। आज आप घर के काम में व्यस्त रहेंगे। किसी चीज़ को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं।पढ़ाई में किसी को आपकी मदद की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि शुभ अंक – 8
तुला राशि शुभ रंग – पैरेट ग्रीन
17 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
नियमित व्यायाम करने से सेहत में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।कार्यक्षेत्र पर किसी समस्या का समाधान करने में सफल होंगे। घर में कुछ बदलाव करा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ विदेश जाने का मौका मिलेगा। अपने करीबी और दोस्तों से मिलना होगा। अपने साथी को मनाने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक राशि शुभ अंक – 11
वृश्चिक राशि शुभ रंग – सिल्वर
17 नवंबर 2019 धनु राशिफल
सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। व्यापार में धन लाभ के संकेत हैं। अपने आसपास के लोगों को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। नया घर खरीदने के योग बन रहे हैं। समाज में लोग आपकी तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों को परिपक्व होने में समय लगेगा।
धनु राशि शुभ अंक – 3
धनु राशि शुभ रंग – पीच
17 नवंबर 2019 मकर राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। उतावलेपन में किसी चीज़ को खरीदने में पैसा बर्बाद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर चली आ रही समस्या दूर होगी। घर के किसी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। विदेश घूमने जाने के योग बन रहे हैं। मकान मालिक को अच्छे किराएदार मिल सकते हैं। व्यस्तता के बीच अपने साथी के लिए समय निकाल पाएंगे।
मकर राशि शुभ अंक – 15
मकर राशि शुभ रंग – लेवेंडर
17 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल
किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाने से फायदा होगा। धन संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर आपके सहयोगी आपका अनुसरण करेंगे।जीवनसाथी के साथ कुछ मामलों पर चर्चा करने से बचेंगे। घर या प्लॉट की बुकिंग में भाग्य का साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि शुभ अंक – 1
कुंभ राशि शुभ रंग – सफेद
17 नवंबर 2019 मीन राशिफल
नियमित व्यायाम करने से सेहत में लाभ होगा। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र पर किसी महत्वपूर्ण चीज़ की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों को अपनी बातों से सहमत करने में कामियाब होंगे। छुट्टियों पर जाने को लेकर असमंजस महसूस करेंगे। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि शुभ अंक – 2
मीन राशि शुभ रंग - सिल्वर
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS