20 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

20 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा। वहीं आज अभिजित मुहूर्त न होने के कारण कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा क्या कहता है आपका आज का राशिफल आइए जानते हैं.....
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन काल भैरव की पूजा करने से जीवन के सभी दुखों से मुक्ति मिलती है।
20 नवंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : अपूर्वाफाल्गुनी
योग : वैधृति
करण : कौलव
सूर्योदय: 06:47
सूर्यास्त : 17:26
20 नवंबर 2019 मेष राशिफल
वज़न नियंत्रित करने के लिए व्यायाम करेंगे। फालतू की चीज़ों पर पैसा खर्च करने से बचें। कार्यक्षेत्र पर नई चीज़ें सीखने का मौका मिलेगा। किसी नई पहल को करने से पहले परिवार में उत्साह पैदा करना होगा। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। समाज में लोगों के साथ मेलजोल बढ़ा सकते हैं। अपने अतीत से किसी को दोबारा पसंद कर सकते हैं।
मेष राशि शुभ अंक – 8
मेष राशि शुभ रंग - इलैक्ट्रिक ब्लू
20 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल
सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी।कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करने में समय ले सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कहीं आने जाने में समस्या हो सकती है। घर खरीदने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
वृषभ राशि शुभ अंक – 3
वृषभ राशि शुभ रंग - केसरिया
20 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल
परिवार के साथ यात्रा पर जाने के लिए दिन शुभ है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। करियर को लेकर समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर आपकी परफॉर्मेंस से किसी को जलन हो सकती है। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। परिवार के किसी सदस्य का मार्गदर्शन कर अच्छा महसूस करेंगे। आपका साथी आपके साथ वक्त बिताना चाहेगा।
मिथुन राशि शुभ अंक – 11
मिथुन राशि शुभ रंग - इंडिगो
20 नवंबर 2019 कर्क राशि
सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा का माहौल आपके लिए अच्छा रहेगा।परिवार के किसी सदस्य के कारण घर में तनाव हो सकता है। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से संबंधित पुराने मामले ना उठाएं। शादी योग्य लोगों के कोई विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
कर्क राशि शुभ अंक – 15
कर्क राशि शुभ रंग - टरक्वॉइश
20 नवंबर 2019 सिंह राशिफल
सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। फिज़ूल खर्चों को कम कर बचत पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमता से दूसरों को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। परिवार के किसी सदस्य से असहमत हो सकते हैं। कहीं यात्रा पर जाने का निमंत्रण मिल सकता है। किसी पार्टी के आयोजन में पड़ोसी या रिश्तेदार की मदद कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि शुभ अंक – 2
सिंह राशि शुभ रंग – लेवेंडर
20 नवंबर 2019 कन्या राशिफल
सेहत को लेकर सजग रहेंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। परिवार के सदस्य आपके विचार से सहमत हो सकते हैं। यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे।किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देने की सोच सकते हैं। घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं।
कन्या राशि शुभ अंक – 1
कन्या राशि शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन
20 नवंबर 2019 तुला राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।परिवार के साथ कहीं घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। किसी नई चीज़ को शुरु में देरी होना अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि शुभ अंक – 7
तुला राशि शुभ रंग – वॉयलेट
20 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। मोलभाव करने की मज़बूत क्षमता के चलते पैसे बचाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। यात्राओं पर जाने के योग हैं।प्रॉप्रर्टी को लेकर जल्दबाज़ी में कोई निर्णय ना लें। शादी योग्य लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि शुभ अंक – 6
वृश्चिक राशि शुभ रंग – लाल
20 नवंबर 2019 धनु राशिफल
सेहत में सुधार होगा। किसी चीज़ में निवेश करते समय सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर समस्या हो सकती है। घर पर कुछ चीज़ों में बदलाव के लिए फोकस की ज़रूरत है। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
धनु राशि शुभ अंक – 18
धनु राशि शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन
20 नवंबर 2019 मकर राशिफल
किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत के चलते महंगी चीज़ों की खरीददारी कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी जटिल समस्या का समाधान खोजने में व्यस्त रहेंगे। आपके सहयोग से परिवार के किसी सदस्य का प्रदर्शन पढ़ाई में अच्छा रहेगा। कुछ लोगों द्वारा प्रॉप्रर्टी का एक अच्छा सौदा होने के उम्मीद है। यात्राओं को कम कर थकान से बच सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मकर राशि शुभ अंक – 22
मकर राशि शुभ रंग – नीला
20 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल
सेहत में सुधार होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजक्ट को पूरा करने के लिए मेहनत की ज़रूरत है। पैसे बचाने के लिए अपने वाहन से यात्रा कम करें। प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई डील हो सकती है।पढ़ाई में किसी की मदद आपके काफी काम आएगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि शुभ अंक – 17
कुंभ राशि शुभ रंग – लेवेंडर
20 नवंबर 2019 मीन राशिफल
सेहत में सुधार के योग हैं। किसी चीज़ में निवेश करने से फायदा होगा। मरम्मत के काम को देखरेख की आवश्यकता है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े किसी विवादित मामले का निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की सोच सकते हैं।
मीन राशि शुभ अंक – 5
मीन राशि शुभ रंग - पैरेट ग्रीन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS