21 September 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

21 September 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज पितृ पक्ष का आठवां श्राद्ध और सप्तमी तिथि है। इसके साथ ही कल दिन है शनिवार, ग्रहों ने भी अपनी चाल बदली है सूर्य का कन्या राशि में परिवर्तन, जबकि चंद्र का वृषभ और मिथुन राशि में गोचर चल रहा है, ऐसे में शनि भी मार्गी हुए हैं, अब इसका सीधा असर आपकी राशि पर पड़ेगा, इसलिए आपको अपना आज का राशिफल जरूर जान लेना चाहिए...
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज महालक्ष्मी का व्रत है, इसलिए आप माता को प्रसन्न करने के लिए घर से निकलते वक्त श्रीयन्त्र का पूजन कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
21 सितंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : रोहिणी
योग : सिद्धि
करण : विष्टि
सूर्योदय: 06:09
सूर्यास्त : 18:18
21 सितंबर 2019 मेष राशिफल
आय के नए साधन ढूंढने की कोशिश करें। सेहतमंद रहने के लिए योग करें और ध्यान लगाएं। किसी महत्वपूर्ण दिन को भूल सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़े काम आज ना करें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। रिलेशनशिप को जल्दी ही शादी में बदल सकते हैं।
शुभ अंक – 7
शुभ रंग - मरुन
21 सितंबर 2019 वृषभ राशिफल
धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। घर के कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में वादे पूरे ना करने पर अपना बचाव करेंगे।
शुभ अंक – 18
शुभ रंग - केसरिया
21 सितंबर 2019 मिथुन राशिफल
वज़न कम करने के लिए नियमित व्यायाम करें। घर पर आराम के साथ दिन व्यतीत करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधें के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक – 17
शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे
21 सितंबर 2019 कर्क राशिफल
सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर पर कंस्ट्रक्शन का काम शुरु करा सकते हैं। पढ़ाई पर ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ अंक – 3
शुभ रंग - पीला
21 सितंबर 2019 सिंह राशिफल
सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। गृहणियां घर की साज-सज्जा में व्यस्त रहेगी। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग - टरक्वॉइश
21 सितंबर 2019 कन्या राशिफल
परिवार के किसी बीमार व्यक्ति की हालत में सुधार होगा। माता-पिता के द्वारा किसी से तुलना होने पर बुरा लगेगा। किसी तीर्थयात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। पढ़ाई में ध्यान लगाने की कोशिश करें। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग – गोल्डन ब्राउन
21 सितंबर 2019 तुला राशिफल
आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। परिवार के विवाद में किसी बड़े सदस्य की सलाह काफी काम आएगी। किसी नई जगह घूमने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करके रहें। किसी करीबी की शादी तय हो सकती है।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – नारंगी
21 सितंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा करने से पहले मौसम का हाल ज़रूर जान लें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर निराश हो सकते हैं।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – वॉयलेट
21 सितंबर 2019 धनु राशिफल
करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। अच्छी आय के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। किसी सपने को पूरा करने में परिवार का साथ मिलेगा। प्रॉप्रर्टी संबंधित किसी डील को करने से लाभ होगा। पढ़ाई में किसी की मदद लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – हल्का लाल
21 सितंबर 2019 मकर राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा कर अच्छा महसूस करेंगे। धन खर्च को लेकर असमंजस महससू करेंगे। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। पढ़ाई में लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – गाढ़ा लाल
21 सितंबर 2019 कुंभ राशिफल
सीनियर्स के साथ बात करने के लिए दिन अच्छा है। धन संबंधित परेशानियां नहीं होंगी। परिवार का कोई सदस्य यात्रा पर जाने से मना कर सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – सिल्वर
21 सितंबर 2019 मीन राशिफल
किसी चीज़ की खरीददारी करते समय सतर्क रहें। दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें। परिवार के साथ किया कोई वादा पूरा करेंगे। आज के दिन यात्रा करने से बचें। किसी प्रॉप्रर्टी को बेचने के अच्छे पैसे मिल सकते हैं। कोई दोस्ती प्यार में बदल सकती है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीच
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS