23 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

23 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चंद्रमा दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक हस्त नक्षत्र में रहेगा और इसके बाद चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा। चित्रा नक्षत्र को मंगल का नक्षत्र माना जाता है। इस नक्षत्र में चंद्रमा के गोचर करने के बाद कुछ राशियों के जातकों पर इसका बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन शनि मंदिर में जाकर किसी भिखारी का कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको शनि ग्रह और केतु ग्रह के शुभ परिणाम मिलने लगेंगे।
23 नवंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : हस्त
योग : आयुष्मान्
करण : कौलव
सूर्योदय: 06:50
सूर्यास्त : 17:25
23 नवंबर 2019 मेष राशिफल
बीमार लोग समय पर दवाईयां लेते रहें। किसी चीज़ में किए गए निवेश से धन लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इच्छानुसार परिणाम नहीं मिल पाएंगे। परिवार के लोग काम को लेकर आपका सहयोग करेगा। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी की कोई डील कर सकते हैं। आपका साथी आपको सरप्राइज़ दे सकता है।
मेष राशि शुभ अंक – 15
मेष राशि शुभ रंग - रॉयल ब्लू
23 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल
सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। फिज़ूल खर्चों को कम करने से फायदा होगा।करियर को लेकर दिन लाभ दिलाने वाला साबित होगा। किसी बाहरी व्यक्ति के आने से परिवार में तनाव का माहौल होगा। कॉलेज या ऑफिस की तरफ से किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि शुभ अंक – 7
वृषभ राशि शुभ रंग - मरुन
23 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल
सेहत को लेकर सजग रहेंगे। पैसे बचाने की आदत डालें। किसी व्यापार के लिए पैसा जमा करना मुश्किल होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी तीर्थयात्रा पर जाने के योग हैं। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के संकेत हैं। आपका साथी आपसे मिलने की उम्मीद करेगा।
मिथुन राशि शुभ अंक – 18
मिथुन राशि शुभ रंग - ब्राउन
23 नवंबर 2019 कर्क राशि
सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले को लेकर सीनियर्स आपसे नाराज़ हो सकते हैं। परिवार के सदस्य को दी गई कोई सलाह काफी काम आएगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ाना पसंद नहीं करेंगे। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
कर्क राशि शुभ अंक – 6
कर्क राशि शुभ रंग - लेमन
23 नवंबर 2019 सिंह राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए योग और व्यायाम करें। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमता साबित करेंगे। परिवार के किसी मामले को लेकर जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सपनों का घर खरीदने के लिए लोन पास हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि शुभ अंक – 6
सिंह राशि शुभ रंग – लेमन
23 नवंबर 2019 कन्या राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। कार्यक्षेत्र पर शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर वीआईपी ट्रीटमेंट का आनंद मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन रहेगा।
कन्या राशि शुभ अंक – 18
कन्या राशि शुभ रंग – पीला
23 नवंबर 2019 तुला राशिफल
किसी बीमारी में वैकल्पिक चिकित्सा का सहारा लेना फायदेमंद होगा।आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। कार्यक्षेत्र पर किसी मुश्किल का हल निकालने के लिए आपकी तारीफ होगी। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। किसी टूरिस्ट प्लेस पर जाकर छुट्टियां मनाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।आज के दिन प्रॉप्रर्टी से संबंधित कोई काम ना करें। रिश्तों को संभालने की ज़रूरत है।
तुला राशि शुभ अंक – 17
तुला राशि शुभ रंग – वॉयलेट
23 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
शारीरिक दर्द से छुटकारा मिलेगा। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें।कार्यक्षेत्र पर आज काम को लेकर उदासीन रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को सख्ती से संभालने की ज़रूरत है। कहीं घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे।किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक राशि शुभ अंक – 22
वृश्चिक राशि शुभ रंग – आसमानी
23 नवंबर 2019 धनु राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए योग और व्यायाम करें। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें। किसी ऑफिशियल ट्रिप पर जाकर खूब एंजॉय करेंगे। परिवार के साथ किसी सदस्य के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।अपने साथी को समय देने की कोशिश करेंगे।
धनु राशि शुभ अंक – 8
धनु राशि शुभ रंग – आसमानी
23 नवंबर 2019 मकर राशिफल
सेहत को लेकर खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी।करियर को लेकर संतुष्ठ महसूस करेंगे। परिवार के लोग आपके विचारों को सपोर्ट करेंगे। रहने के लिए उचित घर की व्यवस्था करने में कामियाब होंगे।दूसरों की मदद करने की आपकी आदत की सभी तारीफ करेंगे। किसी की भावनाओं को समझने में असफल हो सकते हैं।
मकर राशि शुभ अंक – 5
मकर राशि शुभ रंग – बोटल ग्रीन
23 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल
खुद पर आपका नियंत्रण आपके अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कार्यक्षेत्र पर अपने काम को लेकर सतर्क रहें। किसी लंबी यात्रा पर जाना थकान भरा हो सकता है। घर खरीदने की सोच सकते हैं।लंबे समय लोगों से मिलना जुलना हो सकता है। अपने साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे।
कुंभ राशि शुभ अंक – 11
कुंभ राशि शुभ रंग – क्रीम
23 नवंबर 2019 मीन राशिफल
सेहत के लिए दिन अच्छा रहेगा। फिज़ूल खर्चों को कम करने की कोशिश करें।व्यपारियों के लिए दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। घर के कामों में व्यस्तता के चलते परेशान हो सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।किसी बंगले को बिल्डर फ्लोर में बदलने की सोच सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि शुभ अंक – 3
मीन राशि शुभ रंग - मर्जेंटा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS