23 October 2019 राशिफल : आज का राशिफल, बुद्ध ग्रह का राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा आप पर असर

23 October 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज कार्तिक मास कृष्ण पक्ष में बुद्ध ग्रह का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, बुद्ध का गोचर बुधवार को हो रहा है, जिसके कारण सभी ग्रह अपनी चाल से परिवर्तित होंगे और इसका असर आपकी राशि पर पड़ेगा इसलिए आपको अपना आज का राशिफल जरूर जान लेना चाहिए।
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर गरीब व्यक्ति कोे गुड़ अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपको हनुमान जी का आर्शीवाद प्राप्त होगा।
23 अक्टूूबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : अश्लेषा
योग : शुभा
करण : वनिजा
सूर्योदय: 06:27
सूर्यास्त : 17:42
23 अक्टूूबर 2019 मेष राशिफल
परिवार के किसी बच्चे की सेहत में सुधार होगा। घर पर आपका स्पेशल स्वागत होगा। कोई नई प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
मेष राशि का शुभ अंक – 17
मेष राशि का शुभ रंग - वॉयलेट
23 अक्टूूबर 2019 वृषभ राशिफल
कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आय के नए स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। घऱ पर हुए बदलाव से अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी खरीदने में किसी की सलाह काफी काम आएगी। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
वृषभ राशि का शुभ अंक – 3
वृषभ राशि का शुभ रंग - केसरिया
23 अक्टूूबर 2019 मिथुन राशिफल
किसी को दिया गया पैसा वापिस मिल सकता है। सेहत के लिए दिन अच्छा है। परिवार के लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। नई जगह घूमकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी घर को किराए पर देने की सोच सकते हैं। रोमांस के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन राशि का शुभ अंक – 18
मिथुन राशि का शुभ रंग – लेमन
23 अक्टूूबर 2019 कर्क राशिफल
सेहत को लेकर किसी की दी गई सलाह काफी काम आएगी। जीवनसाथी आपके विचार से सहमत होगा। प्रॉप्रर्टी खरीदने से जुड़े कागज़ात पूरे होंगे। पढ़ाई में मेहनत का फल मिलेगा। अपने साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं।
कर्क राशि का शुभ अंक – 15
कर्क राशि का शुभ रंग - वॉयलेट
23 अक्टूूबर 2019 सिंह राशिफल
कोई पारिवारिक मामला आपके प्रयासों से आसानी से सुलझ जाएगा।विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।पढ़ाई में मेहनत का फल ज़रूर मिलेगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
सिंह राशि का शुभ अंक – 9
सिंह राशि का शुभ रंग - केसरिया
23 अक्टूूबर 2019 कन्या राशिफल
आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करते रहें। घर का वातावरण आरामदेह रहेगा। कोई घर किराए पर देने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
कन्या राशि का शुभ अंक – 22
कन्या राशि का शुभ रंग – डार्क ग्रे
23 अक्टूूबर 2019 तुला राशिफल
किसी बीमारी में सुधार लाने के लिए नया ट्रीटमेंट अपनाएं। घर के कामों में सहायता करने की सभी प्रशंसा करेंगे। किसी घर को खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में सफलता पाने के लिए गंभीर रहें। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन रहेगा।
तुला राशि का शुभ अंक – 22
तुला राशि का शुभ रंग – डार्क ग्रे
23 अक्टूूबर 2019 वृश्चिक राशिफल
कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों की तारीफ होगी। धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। अपने बेस्ट फ्रैंड के साथ रात को घूमने जा सकते हैं। कोई प्रॉप्रर्टी खरीद सकते हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि का शुभ अंक – 1
वृश्चिक राशि का शुभ रंग – मरुन
23 अक्टूूबर 2019 धनु राशिफल
कार्यक्षेत्र पर भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस के काम के चलते परिवार के साथ समय बिताना मुश्किल होगा। किसी खानदानी प्रॉप्रर्टी को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। पढ़ाई में सफलता प्राप्ति के योग हैं। अपने साथी के साथ दिन बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
धनु राशि का शुभ अंक – 8
धनु राशि का शुभ रंग – पर्पल
23 अक्टूूबर 2019 मकर राशिफल
किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। कोई दोस्त किसी पर्सनल काम को करने में आपकी मदद करेगा। अपने सहयोगियों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई में आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।
मकर राशि का शुभ अंक – 11
मकर राशि का शुभ रंग – लेमन
23 अक्टूूबर 2019 कुंभ राशिफल
सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। घर पर शांति का माहौल बनाने की कोशिश करें। घर को दोबारा व्यवस्थित करने की सोच सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है।
कुंभ राशि का शुभ अंक – 2
कुंभ राशि का शुभ रंग – आसमानी
23 अक्टूूबर 2019 मीन राशिफल
किसी बीमारी में घरेलू नुस्खे काफी काम आएंगे। परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। वास्तु के मुताबिक कोई प्लॉट खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयास रंग लाएंगे।
मीन राशि का शुभ अंक – 7
मीन राशि का शुभ रंग – पीच
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS