23 September 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

23 September 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज पितृ पक्ष नवमी तिथि का श्राद्ध और सोमवार का दिन है। इस दिन मातृ नवमी भी है। आज के दिन चंद्रमा पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इसके अलावा नौ ग्रह और सताईस नक्षत्र आपकी राशि के बारे में क्या कहते हैं तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन भगवान शिव को बेल पत्र अवश्य चढ़ाएं। ऐसा करने से आपको भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त होगा
23 सितंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : पुनर्वसु
योग : परिघ
करण : वणिज
सूर्योदय: 06:10
सूर्यास्त : 18:17
23 सितंबर 2019 मेष राशिफल
परिवार के किसी छोटे सदस्य की सफलता पर गर्व करेंगे। किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जाएगा। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
मेष राशि का शुभ अंक – 18
मेष राशि का शुभ रंग - लाल
23 सितंबर 2019 वृषभ राशिफल
धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का मौका मिल सकता है। घर के कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में वादे पूरे ना करने पर अपना बचाव करेंगे।
वृषभ राशि का शुभ अंक – 15
वृषभ राशि का शुभ रंग -सफेद
23 सितंबर 2019 मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को लेकर लापरवाही ना बरतें। परिवार के सदस्य पर गर्व महसूस करेंगे। मकान मालिक को घर के लिए किराएदार मिल सकता है। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करने की ज़रुरत है। किसी से मिलकर प्रेम की भावना उत्पन्न हो सकती है।
मिथुन राशि का शुभ अंक – 3
मिथुन राशि का शुभ रंग – क्रीमसन
23 सितंबर 2019 कर्क राशिफल
कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को सतर्क रहें। घर के लिए किसी बड़ी चीज़ को खरीदने में समय लगेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी में निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा।
कर्क राशि का शुभ अंक –
कर्क राशि का शुभ रंग - केसरिया
23 सितंबर 2019 सिंह राशिफल
कार्यक्षेत्र पर समस्याओं का सामना आसानी से कर लेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी के लिए दिन शुभ है। कुछ हालातों के चलते अपने साथी से मिलना मुश्किल होगा।
सिंह राशि का शुभ अंक – 22
सिंह राशि का शुभ रंग - इंडिगो
23 सितंबर 2019 कन्या राशिफल
कार्यक्षेत्र पर अधूरा पड़ा कोई काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा सकते हैं। कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई पर सफलता के योग हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर सुकून मिलेगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू
23 सितंबर 2019 तुला राशिफल
कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयास रंग लाएंगे। परिवार के किसी सदस्य से बातचीत बंद कर सकते हैं। व्यवसाय में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सोच समझकर ही कुछ बोलें। अपने साथी के साथ मिलकर अच्छा महसूस करेंगे।
तुला राशि का शुभ अंक – 1
तुला राशि का शुभ रंग – लेमन
23 सितंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी के साथ यात्रा पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके पुरुस्कारों को देखकर कोई आपकी तारीफ करेगा। किसी के साथ दोस्ती प्यार में बदल सकती है।
वृश्चिक राशि का शुभ अंक – 8
वृश्चिक राशि का शुभ रंग –लाइट ग्रे
23 सितंबर 2019 धनु राशिफल
कार्यक्षेत्र पर आपके द्वारा शुरु किया कोई काम सफल होगा। काम से ब्रेक लेकर छुट्टियों पर जाना फायदेमंद रहेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा है। समाज में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में एक दूसरे से मतभेद हो सकते हैं।
धनु राशि का शुभ अंक – 11
धनु राशि का शुभ रंग – सिल्वर
23 सितंबर 2019 मकर राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी बात को लेकर सीनियर्स से नाराज़ हो सकते हैं। पढ़ाई में परिवार का सहयोग मिलेगा। सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करने वाले लोग जल्दी घर से निकलें। अपनी वसीयत बनाकर ज़रूर रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
मकर राशि का शुभ अंक – 2
मकर राशि का शुभ रंग – सफेद
23 सितंबर 2019 कुंभ राशिफल
नई जॉब पर जल्दी ही चीज़ें सीख लेंगे। घर पर तनाव का माहौल हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी के कारण घर पर तनाव हो सकता है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं।
कुंभ राशि का शुभ अंक – 7
कुंभ राशि का शुभ रंग – पीला
23 सितंबर 2019 मीन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी के साथ विवाद के चलते मूड खराब होगा। किसी मेहमान के आने से परेशानी हो सकती है। किसी लकी ड्रॉ में प्रॉप्रर्टी मिल सकती है। समाज में नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
मीन राशि का शुभ अंक – 17
मीन राशि का शुभ रंग – हरा
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS