25 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

25 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इसी के साथ आज राहुकाल सुबह 8 बजकर 10 मिनट से सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जिसमें किसी भी प्रकार का कोई शुभ काम नहीं किया जा सकता। लेकिन सुबह 11 बजकर 47 से अभिजित मुहूर्त भी शुरू हो रहा है जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। जिसमें सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इसके अलावा क्या रहेगा आपकी राशियों का हाल जानते हैं आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन मासिक शिवारात्रि पर शिव परिवार की पूजा - अर्चना करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं।
25 नवंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : स्वाती
योग : शोभन
करण : विष्टि
सूर्योदय: 06:51
सूर्यास्त : 17:24
25 नवंबर 2019 मेष राशिफल
कार्यक्षेत्र पर ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सख्ती से नाराज़ हो सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं।
मेष राशि शुभ अंक – 1
मेष राशि शुभ रंग - नारंगी
25 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल
कार्यक्षेत्र पर आपके काम की तारीफ होगी। शॉपिंग कर अच्छा महसूस करेंगे।सेहत को लेकर सतर्क रहें। परिवार में किसी मुद्दे पर जीवनसाथी के बचाव की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में समस्या हो सकती है। कोई आपके व्यवहार से प्रभावित हो सकता है।
वृषभ राशि शुभ अंक – 22
वृषभ राशि शुभ रंग - इलैक्ट्रिक ग्रे
25 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल
नई नई नौकरी कर रहे लोग खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे।व्यवसाय में लाभ होगा। सेहत में सुधार के योग बन रहे हैं। परिवार का कोई सदस्य आप पर गर्व करेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं।कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। नवविवाहित जोड़ों के लिए दिन अच्छा है।
मिथुन राशि शुभ अंक – 18
मिथुन राशि शुभ रंग - रोज़
25 नवंबर 2019 कर्क राशि
कार्यक्षेत्र पर लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करेंगे। विंडो शॉपिंग करते-करते कुछ खरीदने को लालायित हो सकते हैं। परिवार के साथ शॉपिंग का प्लान बनाएंगे।कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कोई असाइनमेंट अकेले संभालने को मिलेगा। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है।
कर्क राशि शुभ अंक – 17
कर्क राशि शुभ रंग - वॉयलेट
25 नवंबर 2019 सिंह राशिफल
करियर में तरक्की के लिए अपनी नेटवर्किंग बढ़ाएं। गृहणियां घर के इंटिरियर की डिज़ाइनिंग में व्यस्त रहेंगी। सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम करते रहें।परिवार के साथ समय बिताना मुश्किल हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपसे प्रभावित रहेंगे। पढ़ाई में एक दूसरे के साथ अपने नोट्स शेयर करें।किसी करीबी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
सिंह राशि शुभ अंक – 5
सिंह राशि शुभ रंग – पर्पल
25 नवंबर 2019 कन्या राशिफल
किसी से काम निकलवाना आसान काम नहीं होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर खानपान का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा।अपने व्यवहार से सभी का दिल जीतने में कामियाब होंगे। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
कन्या राशि शुभ अंक – 6
कन्या राशि शुभ रंग – हरा
25 नवंबर 2019 तुला राशिफल
कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। आय में वृद्धि होगी।तनाव से बचने की कोशिश करें। परिवार के साथ भविष्य के प्लान में व्यस्त रहेंगे। काम के चलते कहीं घूमने का प्लान दोबारा बनाना पड़ सकता है।पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर संतुष्ठ महसूस करेंगे।
तुला राशि शुभ अंक – 11
तुला राशि शुभ रंग – इंडिगो
25 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
प्रोफेशनली और पर्सनली चीज़ें अच्छी रहेंगी। पैसों की बचत की सोच सकते हैं।सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। बचपन के किसी दोस्त के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे विकल्प मिलेंगे।पढ़ाई में मेहनत करते रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि शुभ अंक – 3
वृश्चिक राशि शुभ रंग – पीच
25 नवंबर 2019 धनु राशिफल
कार्यक्षेत्र पर अपने काम से सीनियर्स को प्रभावित करेंगे। दूसरों के सामने अपने पैसों का दिखावा ना करें। सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं।परिवार में शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। नवविवाहित लोगों के बीच प्रेम संबंध मज़बूत होंगे।
धनु राशि शुभ अंक – 15
धनु राशि शुभ रंग – टरक्वॉइश
25 नवंबर 2019 मकर राशिफल
कार्यक्षेत्र पर अपने काम को लेकर सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। परिवार में कोई आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। किसी स्थिति में बड़ा बदलाव लाएंगे। पढ़ाई में किसी की मदद लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
मकर राशि शुभ अंक – 2
मकर राशि शुभ रंग – लाइट ग्रे
25 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी प्रोजेक्ट को संभालने में कामियाब होंगे। व्यापार को बढ़ाने की सोच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। नई कंपनी में नए अनुभव लेकर दिन का आनंद उठाएंगे। पढ़ाई में कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
कुंभ राशि शुभ अंक – 2
कुंभ राशि शुभ रंग – सैंडी ब्राउन
25 नवंबर 2019 मीन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी काम को समय पर पूरा करने में कामियाब होंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। ऑफिशियल ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि शुभ अंक – 7
मीन राशि शुभ रंग - नारंगी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS