26 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

26 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित रहेगा और यहां पर सूर्य पहले से ही स्थित है। जब भी जिस दिन भी सूर्य और चंद्रमा एक साथ होते हैं। उस दिन अमावस्या तिथि होती है। सूर्य और चंद्रमा के एक साथ होने पर इसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान और पितरों का तर्पण किया जाता है। ऐसा करने से जीवन की सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त होती है।
26 नवंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : अनुराधा
योग : सुकर्मा
करण : नाग
सूर्योदय: 06:52
सूर्यास्त : 17:24
26 नवंबर 2019 मेष राशिफल
नौकरी तलाश रहे लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के साथ कहीं छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्रपर अपनी पहचान बनाने में कामियाब होंगे। पढ़ाई में किसी की मदद लेना फायदेमंद साबित होगा। अपने साथी के साथ दिल की बात शेयर करेंगे।
मेष राशि शुभ अंक – 2
मेष राशि शुभ रंग - सफेद
26 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल
अपने प्रयासों से किसी डील को करने में सफल होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। किसी मेहमान के घर आने से खुश होंगे। किसी यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। अपने साथी के साथ दिन बिताना पसंद करेंगे।
वृषभ राशि शुभ अंक – 15
वृषभ राशि शुभ रंग - हरा
26 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल
कार्यक्षेत्र पर लगातार नई चीज़े सीखते रहने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर सफलता प्राप्ति के योग हैं। सेहत को लेकर सजग रहेंगे। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। लंबी यात्रा पर जाकर एंजॉय करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपका साथी आपकी इच्छा पूरी करने की कोशिश करेगा।
मिथुन राशि शुभ अंक – 7
मिथुन राशि शुभ रंग - मरुन
26 नवंबर 2019 कर्क राशि
धन लाभ के योग हैं। आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी से अपनी निजी बातें शेयर ना करें। कार्यक्षेत्र पर किसी असाइनमेंट में सीनियर कमी निकाल सकते हैं। समय पर की गई कारवाई लाभदायक साबित होगी।विदेश जाकर पढ़ाई कराने का मौका मिल सकता है। अपने साथी से अपना पक्ष लेने की उम्मीद कर सकते हैं।
कर्क राशि शुभ अंक – 1
कर्क राशि शुभ रंग - हरे रंग के सभी शेड्स
26 नवंबर 2019 सिंह राशिफल
प्रोफेशनली और पर्सनली आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। किसी बीमारी में वैकल्पिक चिकित्सा की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।परिवार में शांति और सुकून का माहौल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सुनहरा मौका मिल सकता है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
सिंह राशि शुभ अंक – 7
सिंह राशि शुभ रंग – मर्जेंटा
26 नवंबर 2019 कन्या राशिफल
अपने मज़बूत बिंदुओं को दिखाने में सफल होंगे। आय से अधिक खर्च कर सकते हैं। सेहत को लेकर नियमित व्यायाम करें। दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। अपने साथ काम करने वालों पर नज़र रखें।करियर को लेकर आपका निर्णय अच्छा रहेगा। कोई आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है।
कन्या राशि शुभ अंक – 4
कन्या राशि शुभ रंग – नीला
26 नवंबर 2019 तुला राशिफल
किसी प्रोजेक्ट की सफलता के चलते मूड अच्छा रहेगा। खानदानी पैसा मिलने के योग हैं। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। छुट्टियों पर जाने के लिए किसी स्थान की जानकारी ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर आपकी स्थिति मज़बूत रहेगी। पढ़ाई में दूसरों के साथ नोट्स शेयर करना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी कोई अच्छी सलाह दे सकता है।
तुला राशि शुभ अंक – 1
तुला राशि शुभ रंग – ऑलिव ग्रीन
26 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
कार्यक्षेत्र पर किसी जूनियर की मदद करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। सेहत के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। दोस्तों और करीबियों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों को मज़बूत करने की ज़रूरत है।
वृश्चिक राशि शुभ अंक – 3
वृश्चिक राशि शुभ रंग – सफेद
26 नवंबर 2019 धनु राशिफल
कार्यक्षेत्र पर नए विचारों पर काम करने की कोशिश करें। रुका हुआ कोई पैसा वापिस मिल सकता है। सेहत से जुड़ी किसी समस्या में घरेलू नुस्खा काफी काम आएगा। परिवार में किसी सदस्य को लेकर चली आ रही चिंताएं दूर होंगी।छुट्टियों पर जाकर एंजॉय करेंगे। कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे। अपने दोस्तों और करीबियों को न्यौता दे सकते हैं।
धनु राशि शुभ अंक – 6
धनु राशि शुभ रंग – रोज़ी ब्राउन
26 नवंबर 2019 मकर राशिफल
कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आय से अधिक खर्च कर सकते हैं।सेहतमंद रहने के लिए जिम ज्वॉइन कर सकते हैं। परिवार के किसी समारोह में हिस्सा लेना मुश्किल हो सकता है। कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। घर के कामों में मदद करने की सभी तारीफ करेंगे।
मकर राशि शुभ अंक – 22
मकर राशि शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश
26 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल
प्रोफेशनली और पर्सनली आपका दिन अच्छा रहेगा। धन संबंधित मामलों में किसी की मदद कर अच्छा महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ सख्ती दिखा सकते हैं। किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में अति आत्मविश्वास से बचने की कोशिश करें। आपकी किसी हरकत के चलते आपके साथी का मूड खराब हो सकता है।
कुंभ राशि शुभ अंक – 8
कुंभ राशि शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ब्लू
26 नवंबर 2019 मीन राशिफल
करियर में तरक्की के योग हैं।आय के नए स्त्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। वज़न नियंत्रित करने के लिए नियमित व्यायाम करें। दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी के कारण भाई-बहनों से झगड़ा हो सकता है।पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि शुभ अंक – 17
मीन राशि शुभ रंग - सफेद
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS