27 November 2019 राशिफल : आज का राशिफल (Today's Horoscope)

27 November 2019 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन चंद्रमा सुबह 8 बजकर 13 मिनट ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इस नक्षत्र को बुध का नक्षत्र माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध और चंद्रमा में शत्रुता है। चंद्रमा के इस नक्षत्र में गोचर करने पर सभी राशियों के जातकों पर इसका शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ेगा तो चलिए जानते हैं आज का राशिफल
टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of the Day)
आज के दिन चंद्रमा का दर्शन करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसलिए शाम के समय चंद्र दर्शन अवश्य करें।
27 नवंबर 2019 का पंचांग
नक्षत्र : ज्येष्ठा
योग : धृति
करण : बव
सूर्योदय: 06:53
सूर्यास्त : 17:24
27 नवंबर 2019 मेष राशिफल
सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। न लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर समय प्रबंधन बहुत ज़रुरी है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को नापसंद करेंगे। किसी यात्रा पर जाते समय शॉर्ट कट लेने से बचें। किसी प्रॉप्रर्टी में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
मेष राशि शुभ अंक – 15
मेष राशि शुभ रंग - हरा
27 नवंबर 2019 वृषभ राशिफल
वज़न नियंत्रित करने के लिए नियमित व्यायाम करें। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र पर आपकी मदद कर सकता है। परिवार में किसी समारोह का आयोजन करने की सोच सकते हैं। मकान मालिक घर किराए पर दे सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। कोई आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर सकता है।
वृषभ राशि शुभ अंक – 7
वृषभ राशि शुभ रंग - पीच
27 नवंबर 2019 मिथुन राशिफल
सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। धन संबंधित मामलों को लेकर किसी पर निर्भर ना रहें। कार्यक्षेत्र पर निष्पक्ष होकर निर्णय लेने की ज़रूरत है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। पढ़ाई में माता-पिता आप पर गर्व महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की सोच सकते हैं।
मिथुन राशि शुभ अंक – 2
मिथुन राशि शुभ रंग - हल्का नीला
27 नवंबर 2019 कर्क राशि
सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी ईमानदारी से सभी को प्रभावित करेंगे। परिवार के सदस्य आपके काम में मदद कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें।
कर्क राशि शुभ अंक – 1
कर्क राशि शुभ रंग - सफेद
27 नवंबर 2019 सिंह राशिफल
आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी भी चीज़ में निवेश करने से पहले सोच लें। परिवार में शांति और सुकून का माहौल रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाकर अच्छा महसूस करेंगे। नया घर खरीदने के योग हैं। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
सिंह राशि शुभ अंक – 6
सिंह राशि शुभ रंग – पीच
27 नवंबर 2019 कन्या राशिफल
सेहत को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। मकान मालिक घर किराए पर दे सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय कठिन रहेगा।
कन्या राशि शुभ अंक – 8
कन्या राशि शुभ रंग – डार्क टरक्वॉइश
27 नवंबर 2019 तुला राशिफल
सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। करियर में तरक्की के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। किसी के साथ शहर से बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। अपने साथी के प्यार को देखकर भावुक हो सकते हैं।
तुला राशि शुभ अंक – 7
तुला राशि शुभ रंग – मरुन
27 नवंबर 2019 वृश्चिक राशिफल
सेहत में सुधार होने के योग हैं। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चीज़ों को लेकर सही निर्णय लेने की ज़रूरत है। परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी की लीज़ बढ़ाने की सोच सकते हैं। किसी को पढ़ाई के लिए विदेश भेजने में सफल होंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि शुभ अंक – 5
वृश्चिक राशि शुभ रंग – ब्लूइश ग्रीन
27 नवंबर 2019 धनु राशिफल
सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। पैसों की बचत कर निवेश करने की सोचें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। समय की कमी के चलते परिवार के समारोह को एंजॉय नहीं कर पाएंगे। बिल्डर्स टाउनशिप को लेकर विचार कर सकते हैं। पढ़ाई में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। किसी को देखते ही प्यार हो सकता है।
धनु राशि शुभ अंक – 4
धनु राशि शुभ रंग – रॉयल ब्लू
27 नवंबर 2019 मकर राशिफल
सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र पर खुद को स्थापित करने में कामियाब होंगे। घर के लिए खरीददारी कर सकते हैं। खानादानी प्रॉप्रर्टी को बिल्डर फ्लोर में बदलने की सोच सकते हैं। किसी धार्मिक उत्सव में हिस्सा लेंगे। किसी मामले को लेकर आपका साथी आपसे नाराज़ हो सकता है।
मकर राशि शुभ अंक – 3
मकर राशि शुभ रंग – मर्जेंटा
27 नवंबर 2019 कुंभ राशिफल
रुका हुआ कोई पैसा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में कुछ सकारात्मक होने की उम्मीद है। ग्रुप में किसी यात्रा पर जाना फायदेमंद रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए खानपान का ध्यान रखें। खानदानी प्रॉप्रर्टी की मरम्मत करा सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
कुंभ राशि शुभ अंक – 17
कुंभ राशि शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे
27 नवंबर 2019 मीन राशिफल
व्यायाम करने के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। फिज़ूलखर्चों को कम करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र पर चापलूसी के भी अपने फायदे होते हैं। गृहणियां घर में बदलाव की सोच सकती हैं। आज के दिन किसी यात्रा पर जाने से बचें।प्रॉप्रर्टी डीलर्स को धन लाभ के संकेत हैं। साथी के मूड के कारण समस्या हो सकती है।
मीन राशि शुभ अंक – 22
मीन राशि शुभ रंग - पैरेट ग्रीन
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS